Thursday, June 4

This slideshow requires JavaScript.

एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी का बड़ा खुलासा: कहा, सूर्यकुमार यादव मुझे मैसेज किया करते थे

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय चर्चा में हैं। इसकी वजह है एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी का सनसनीखेज खुलासा। खुशी ने कहा कि सूर्यकुमार यादव उन्हें मैसेज किया करते थे।

 

खुशी मुखर्जी ने मीडिया से कहा, “बहुत सारे क्रिकेटर्स मेरे पीछे थे। सूर्यकुमार यादव मुझे काफी मैसेज करते थे। शायद अभी हमारी ज्यादा बातचीत नहीं होती। मुझे किसी के साथ जुड़ना भी नहीं है। मुझे लिंकअप पसंद नहीं है। असल में कोई लिंकअप ही नहीं है।”

 

खुशी मुखर्जी कौन हैं?

खुशी मुखर्जी का जन्म 24 नवंबर 1996 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 2013 में तमिल फिल्म अंजल थुराई से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद तेलुगु फिल्मों जैसे डोंगा प्रेमा और हार्ट अटैक में उन्होंने अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया।

 

हिंदी सिनेमा में उन्होंने फिल्म श्रृंगार के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। खुशी ने लव स्कूल 3, एमटीवी स्पिट्सविला, हनुमान जय श्री राम और बालवीर रिटर्न्स जैसी टीवी और वेब सीरीज में भी काम किया है। वर्तमान में वे एडल्ट थीम आधारित वेब सीरीज की चर्चित अभिनेत्री बन चुकी हैं।

 

सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र

खुशी मुखर्जी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं, लेकिन वे किसी को फॉलो नहीं करतीं। अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक बयानों की वजह से वे अक्सर सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सुर्खियों में रहती हैं।

 

खुशी मुखर्जी का यह खुलासा अब क्रिकेट और बॉलीवुड फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।

 

 

Leave a Reply