Saturday, June 20

This slideshow requires JavaScript.

आकाश आनंद के घर आई खुशखबरी: पत्नी प्रज्ञा ने दी बेटी को जन्म

 

This slideshow requires JavaScript.

लखनऊ: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के परिवार में खुशियों की लहर है। उनके भतीजे और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी डॉ. प्रज्ञा ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है। दादी बनी मायावती ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर परिवार में नई सदस्य के आगमन की जानकारी दी।

 

आकाश और प्रज्ञा की कहानी:

आकाश आनंद और डॉ. प्रज्ञा की शादी 2023 में गुरुग्राम में आयोजित भव्य समारोह में हुई थी। दोनों की मुलाकात लंदन में पढ़ाई के दौरान हुई थी। आकाश ने यूनिवर्सिटी ऑफ प्लायमाउथ से एमबीए किया है, जबकि प्रज्ञा ने लंदन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। प्रज्ञा के पिता डॉ. अशोक सिद्धार्थ भी राजनीतिक परिवार से जुड़े कद्दावर नेता हैं।

 

मायावती का संदेश:

मायावती ने कहा कि आकाश ने अपनी बेटी को बहुजन समाज के मिशन के प्रति समर्पित करने की इच्छा जताई है, जो उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि मां और बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

 

आकाश आनंद और डॉ. प्रज्ञा की जोड़ी को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई हस्तियों ने बधाई दी है।

 

 

Leave a Reply