Saturday, February 28

जयपुर शास्त्री नगर में पड़ोसन की हत्या: अवैध संबंध और पैसों के विवाद में खुला मर्डर मिस्ट्री

 

This slideshow requires JavaScript.

 

जयपुर: शास्त्री नगर में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 50 वर्षीय महिला, जो अपने पति से अलग रह रही थी, पड़ोसी पुरुष के साथ अवैध संबंध में थी। रविवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर 100 मीटर दूर स्थित दूसरे मकान के पोर्च में फेंक दिया।

 

हत्या का खुलासा:

यह घटना शास्त्री नगर स्थित सुभाष नगर की है। कॉन्ट्रैक्टर सूरज कुमार के घर के पोर्च में मंगलवार सुबह एक बोरा पड़ा नजर आया। सूरज की पत्नी मुन्नी देवी ने सोचा कि बोरे में किराएदार का सामान होगा, लेकिन जब बोरा खोला गया तो उसमें महिला की लाश पाई गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत और अन्य अधिकारी जांच में जुट गए।

 

सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड ने खोली पोल:

पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया। डॉग 100 मीटर दूर जाकर रुका, जहां पुलिस ने जितेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया। आसपास के मकानों के सीसीटीवी फुटेज से भी पुष्टि हुई कि जितेंद्र ही शव को घसीटकर ले गया और पोर्च में फेंका।

 

अवैध संबंध और झगड़े का परिणाम:

मृतक महिला तेलीपाड़ा इलाके की निवासी थी और करीब 10 साल से अपने पति से अलग रह रही थी। जांच में सामने आया कि जितेंद्र सिंह और महिला के बीच अवैध संबंध थे। रविवार रात दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान महिला को जोर से धक्का दिया गया, जिससे उसका सिर दीवार से टकरा गया और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।

 

शव को रातभर पास रखकर अगली रात फेंका:

हत्या के बाद जितेंद्र सिंह महिला के शव के पास बैठा रहा। सोमवार को बाजार से प्लास्टिक के कट्टे और रस्सी खरीदकर शव को दो-तीन कट्टों में भर दिया। हत्या स्थल को साफ कर सबूत मिटाने के बाद रात को शव को 100 मीटर दूर स्थित मकान के पोर्च में फेंक दिया। पुलिस ने जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

Leave a Reply