Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

‘भारत संप्रभु और भरोसेमंद पार्टनर’: पुतिन ने की भारत की खुलेआम तारीफ

सेंट पीटर्सबर्ग: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को एक संप्रभु देश और भरोसेमंद साझेदार बताते हुए उसकी खुलेआम तारीफ की है। पुतिन ने यह बयान रविवार को सेंट पीटर्सबर्ग में सुप्रीम यूरेशियन इकनॉमिक काउंसिल की बैठक में दिया। यह बैठक यूरेशियन इकनॉमिक यूनियन (EAEU) के भीतर सहयोग को और मजबूत करने के लिए आयोजित की गई थी।

This slideshow requires JavaScript.

पुतिन ने कहा, हम भारत के साथ एक और वरीयता वाले व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं। भारत एक ऐसा देश है, जिसकी 1.4 अरब आबादी और 4 अरब अमेरिकी डॉलर की जीडीपी है। यह एक संप्रभु और भरोसेमंद साझेदार है।”

यूरेशियन यूनियन की स्थापना 2015 में रूस, बेलारूस और कजाकिस्तान ने की थी, जिसमें बाद में आर्मेनिया और किर्गिस्तान भी शामिल हुए। पुतिन ने बैठक में उम्मीद जताई कि आज की बैठक से आपसी हित के सभी मुद्दों में प्रगति होगी।

इस महीने की शुरुआत में पुतिन भारत दौरे पर भी आए थे। यह दौरा फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध के बाद उनका पहला भारत दौरा था। इस दौरे पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। पुतिन ने तब भारत को भरोसा दिलाया कि रूस लगातार भारत को सस्ते और किफायती दरों पर तेल की आपूर्ति जारी रखेगा।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय तेल रिफाइनर्स ने उन रूसी कंपनियों से तेल खरीदना फिर से शुरू कर दिया है, जिन पर पश्चिमी प्रतिबंध नहीं हैं।

पड़ताल और सहयोग का संदेश: पुतिन की यह टिप्पणी भारत-रूस की दशकों पुरानी दोस्ती को नए आयाम देने के संकेत के रूप में देखी जा रही है।

 

Leave a Reply