Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

शिल्पा शेट्टी के मुंबई बैस्टियन रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स का छापा, बेंगलुरु वाले रेस्टोरेंट पर पहले ही FIR दर्ज

मुंबई/बेंगलुरु: बॉलीवुड की अभिनेत्री और बिजनेसवूमन शिल्पा शेट्टी पर मुश्किलों का तीन तरफा वार हुआ है। पहले उनके बेंगलुरु स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR दर्ज हुई, फिर इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में नई धारा जोड़ी, और अब मुंबई के दादर इलाके में स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट पर आयकर विभाग ने छापा मारा है।

This slideshow requires JavaScript.

न्यूज 18’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार सुबह आयकर विभाग के अधिकारी बैस्टियन रेस्टोरेंट पहुंचे और घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया। शिल्पा शेट्टी इस रेस्टोरेंट की को-ओनर हैं, साथ ही रंजीत बिंद्रा भी इसके मालिक हैं। यह रेस्टोरेंट 2016 में शुरू हुआ था और अपने सी-फूड के लिए काफी लोकप्रिय रहा है। हालांकि, आयकर विभाग ने रेड के बाद कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

बेंगलुरु वाले बैस्टियन के खिलाफ FIR
मुंबई में इनकम टैक्स छापेमारी के साथ ही बेंगलुरु पुलिस ने शिल्पा के वहां स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR दर्ज की। आरोप हैं कि यह रेस्टोरेंट तय समय से अधिक देर तक खुला रहा और नियमों का उल्लंघन करते हुए देर रात पार्टियों की इजाजत दी गई। यह FIR कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई, क्योंकि रेस्टोरेंट सेंट मार्क रोड पर स्थित है।

बताया गया कि 11 दिसंबर को रेस्टोरेंट तय समय पर बंद नहीं हुआ और देर रात 1.30 बजे तक खुला रहा। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में रेस्टोरेंट के मैनेजर और स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया।

शिल्पा शेट्टी ने आरोपों का खंडन किया
शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सभी आरोपों को निराधार बताया और लिखा, “हम फैलाए जा रहे निराधार और मनगढ़ंत आरोपों का साफ तौर पर खंडन करते हैं। जांच में पूरा सहयोग करने के बाद हमें पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा। हम मीडिया से सम्मानपूर्वक आग्रह करते हैं कि मामले के विचाराधीन होने के कारण संयम बरतें।”

60 करोड़ की धोखाधड़ी में EOW और ED की जांच
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ EOW 60.40 करोड़ की धोखाधड़ी मामले की जांच कर रही है। इस मामले में नई धारा-420 जोड़ी गई है और कई इलेक्ट्रॉनिक सबूत जुटाए गए हैं। अब यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दायरे में भी आ गया है।

शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं और यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply