Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

तान्या मित्तल के घर जाना चाहती हैं फराह खान, अभिषेक बजाज से कुनिका सदानंद तक, सभी को दी दिल की ख्वाहिश

मुंबई/ग्वालियर: बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्ममेकर और यूट्यूबर फराह खान ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर तान्या मित्तल के प्रति अपनी उत्सुकता जाहिर की है। ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का घर देखना फराह का सपना बन चुका है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

This slideshow requires JavaScript.

फराह खान, जो बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने सेलेब्स के घर जाकर मजेदार बातचीत करती हैं और अपने व्लॉग में इनसाइड झलकियां दिखाती हैं, अब तान्या मित्तल के घर जाने की इच्छा जाहिर कर रही हैं। उन्होंने अपने हर व्लॉग में कहा कि तान्या का घर उनके लिए खास है और वहां जाकर शूट करना उनकी ख्वाहिश है।

फराह ने हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद के घर भी विजिट किया था। उस दौरान उन्होंने कहा कि तान्या चाहे शो में जीते या ना जीते, वे हमेशा यादगार रहेंगी। इसके अलावा उन्होंने ‘बिग बॉस 19’ के सदस्य अभिषेक बजाज, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर से भी तान्या के बारे में बात की और बताया कि जब तान्या शो से बाहर आएंगी, तब वे उनके घर जाएंगी।

तान्या का भव्य ग्वालियर वाला घर
अब तान्या अपने होमटाउन ग्वालियर पहुंच चुकी हैं। शो के दौरान उनके द्वारा बताए गए बड़े घर का अनुभव उन्होंने अपने परिवार के साथ किया। उनका परिवार भव्य स्वागत करता दिखा और सभी हैरान रह गए कि तान्या वाकई में कितनी सम्पन्न हैं। ‘बिग बॉस 19’ के इस सीजन के विनर गौरव खन्ना रहे।

फराह खान की यह ख्वाहिश और उनका व्लॉग दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply