Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

Indian Army Internship 2025: इंडियन आर्मी में इंटर्नशिप पाने का मौका, 75,000 रुपये स्टाइपेंड के साथ, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

नई दिल्ली: देश की आन, बान और शान इंडियन आर्मी में इंटर्नशिप करने का सुनहरा अवसर युवाओं के लिए खुला है। भारतीय सेना हर साल योग्य उम्मीदवारों को रक्षा और हाई-टेक प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका देती है। इस साल इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2025 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2025 रखी गई है।

This slideshow requires JavaScript.

इंटर्नशिप में क्या मिलेगा:

  • सेलेक्ट हुए उम्मीदवार सेना के लाइव प्रोजेक्ट्स में शामिल होंगे।
  • कटिंग-एज सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन, एआई मॉडल्स और मिलिट्री ग्रेड सिक्योर एप्लिकेशन के विकास पर काम करने का अवसर मिलेगा।
  • उम्मीदवार सीधे सेना के वरिष्ठ अफसरों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट्स पर वर्क करेंगे।
  • फ्रंटेंड, बैकेंड, फ्रेमवर्क, AI & ML, क्लाउड एंड नेटवर्क, GIS, APIs जैसी हाई टेक्नोलॉजी सीखने का मौका।

योग्यता:

  • बी.ई./बीटेक (कंप्यूटर साइंस/डेटा साइंस/आईटी/ईसीई) के अंतिम वर्ष के छात्र या डिग्रीधारी आवेदन कर सकते हैं।
  • एमटेक (AI & ML/डेटा साइंस/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग) और PhD वाले उम्मीदवार भी आवेदन योग्य हैं।

स्टाइपेंड:

  • यह इंटर्नशिप 75 दिन चलेगी।
  • 12 जनवरी 2026 से 27 मार्च 2026 तक का शेड्यूल निर्धारित है।
  • उम्मीदवारों को प्रतिदिन 1,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, कुल मिलाकर 75,000 रुपये
  • इंटर्नशिप नई दिल्ली और बेंगलुरु में आयोजित होगी, जहां सेना के टेक्नोलॉजी और डिजिटल प्रोजेक्ट से जुड़े प्रमुख सेंटर मौजूद हैं।

कैसे अप्लाई करें:
इंडियन आर्मी ने इंटर्नशिप के लिए आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी साझा की है। पोस्ट में QR कोड दिया गया है, जिसे स्कैन करके उम्मीदवार सीधे इस इंटर्नशिप में आवेदन कर सकते हैं।

यह इंटर्नशिप टेक्नोलॉजी और सुरक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है।

Leave a Reply