21 दिसंबर से पटरी पर दौड़ेगी भोपाल मेट्रो पहले सफर से पहले जान लें ये कड़े नियम, उल्लंघन पर भारी जुर्माना
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए 20 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसी दिन शहर को उसकी पहली मेट्रो सेवा मिलने जा रही है, जो 21 दिसंबर से नियमित रूप से यात्रियों के लिए शुरू होगी। यह मेट्रो न केवल शहर के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाएगी, बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या से भी बड़ी राहत दिलाएगी। हालांकि, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा के लिए मेट्रो प्रशासन ने सख्त नियम भी लागू किए हैं, जिनका पालन करना हर यात्री के लिए अनिवार्य होगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस मेट्रो
भोपाल मेट्रो के कोच आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए कोचों में मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग के लिए USB प्वॉइंट उपलब्ध कराए गए हैं। मेट्रो का संचालन सुभाष नगर डिपो से किया जाएगा। शुरुआती चरण में ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। फिलहाल डिपो में 8 ट्रेन सेट (कुल 24 कोच) तैयार हैं।
ये हैं ज...










