डमी स्कूल नहीं, नियमित पढ़ाई से बनीं CLAT टॉपर गीताली गुप्ता, दी छात्रों को बड़ी सीख
CLAT 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में चर्चा का विषय बनीं गीताली गुप्ता ने डमी स्कूलों के बढ़ते चलन पर चिंता जताते हुए स्पष्ट कहा कि नियमित स्कूली पढ़ाई ही छात्रों के सर्वांगीण विकास की असली नींव है। भोपाल प्रवास के दौरान एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्कूल की पढ़ाई के साथ संतुलन बनाकर लॉ एंट्रेंस जैसी परीक्षाओं की तैयारी पूरी लगन से की जा सकती है।
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की रहने वाली 17 वर्षीय गीताली गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कभी डमी स्कूल का सहारा नहीं लिया। नियमित पढ़ाई के साथ ही उन्होंने CLAT की तैयारी की और सफलता हासिल की। गीताली ने बताया कि 10वीं में उन्हें 96.6 प्रतिशत अंक मिले थे और 12वीं की पढ़ाई भी पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ की।
संतुलन और निरंतरता से मिलती है सफलता
छात्रों को संदेश देते हुए गीताली ने कहा कि सफलता का मंत्र संतुलन, निरंतरता और आत्मवि...










