5G मोबाइल टावरों से चोरी करने वाला गिरोह धराया, लाखों का उपकरण कौड़ियों के भाव बेचकर कबाड़ियों को पहुंचाया मुनाफा
भोपाल। राजधानी भोपाल में 5G मोबाइल टावरों से महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुराने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चार बेस बैंड यूनिट (BBU/5G राउटर) बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अब तक सात चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार, बाजार में एक बेस बैंड यूनिट की कीमत 3.5 से 4 लाख रुपये तक होती है, लेकिन आरोपी इन्हें दिल्ली के कबाड़ियों को मात्र 10 हजार रुपये प्रति यूनिट में बेच देते थे। इस तरह लाखों रुपये के कीमती टेलीकॉम उपकरण बेहद सस्ते दामों पर बेचकर गिरोह अवैध मुनाफा कमा रहा था। बताया जा रहा है कि कबाड़ियों के माध्यम से यह सामान आगे सप्लायरों को और फिर टेलीकॉम कंपनियों तक पहुंचाया जाता था।
अलार्म अलर्ट से खुला मामलामामले का खुलासा उस समय हुआ जब एक निजी टेलीकॉम कंपनी...










