Monday, March 30

Madhya Pradesh

गुना में सरपंच के बेटे ने ट्रैक्टर से खोदी क्रिकेट पिच, बच्चों की नहीं सुनी मिन्नत
Madhya Pradesh, State

गुना में सरपंच के बेटे ने ट्रैक्टर से खोदी क्रिकेट पिच, बच्चों की नहीं सुनी मिन्नत

    गुना (मुनेश्वर कुमार): मध्य प्रदेश के गुना जिले के मधुसूदनगढ़ तहसील के जांगरु गांव में सरपंच के बेटे की दबंगई का मामला सामने आया है। स्थानीय स्कूल के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की मिन्नत को नजरअंदाज करते हुए सरपंच के बेटे ने ट्रैक्टर से पूरी क्रिकेट पिच को खोद दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।   बच्चों को धमकाया और ट्रैक्टर चलाया ग्रामीणों के अनुसार, सरपंच रुक्मिणी बाई के बेटे अखिलेश ने बच्चों को पहले धमकाया और फिर ट्रैक्टर के पंजे से पूरी पिच को बुरी तरह से खराब कर दिया। बच्चों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह उन पर भी ट्रैक्टर चलाने की धमकी देता रहा। बच्चों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।   सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, सफाई दी गई घटना के वीडियो वायरल होने के बाद अखिलेश ने खुद एक वीडियो जारी कर मैदान...
भोपाल में शराब के नशे में धुत SUV ने मचाई तबाही, 1.5 किलोमीटर तक दौड़कर ठोके वाहन, कई घायल
Madhya Pradesh, State

भोपाल में शराब के नशे में धुत SUV ने मचाई तबाही, 1.5 किलोमीटर तक दौड़कर ठोके वाहन, कई घायल

  भोपाल (7 जनवरी 2026) – राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में मंगलवार दोपहर एक बेकाबू SUV ने सड़क पर मौत बनकर दौड़ते हुए भारी तबाही मचाई। शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने एपेक्स तिराहे से लेकर रंगमहल चौराहे तक करीब 1.5 किलोमीटर के दायरे में ई-रिक्शा, बाइक और कारों को टक्कर मारी। इस हादसे में एक बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए।   बेकाबू SUV का रौद्र रूप यह घटना दोपहर करीब 2 बजे अपेक्स तिराहे के पास हुई। लिंक रोड नंबर 1 से आ रही एक SUV अचानक बेकाबू हो गई और पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी। इसके बाद वाहन ने तीन बाइक और दो कारों को अपनी चपेट में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर का गाड़ी पर कोई नियंत्रण नहीं था और वह लगातार गति बढ़ाता रहा।   रास्ते में टकराई कई गाड़ियाँ ड्राइवर ने पहले अपेक्स तिराहे के पास टक्कर मारी। जब लोग उसे रोकने की कोशिश करने लगे तो वह और तेज भागा और ...
ग्वालियर में महिला योग पेंटिंग्स पर अश्लीलता, 11वीं की छात्रा ने सोशल मीडिया पर उठाया मुद्दा
Madhya Pradesh, State

ग्वालियर में महिला योग पेंटिंग्स पर अश्लीलता, 11वीं की छात्रा ने सोशल मीडिया पर उठाया मुद्दा

  ग्वालियर: शहर में स्मार्ट सिटी पहल के तहत बनाई गई महिलाओं की योग मुद्रा वाली पेंटिंग्स पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अश्लील निशान बना दिए। इस घटना ने तब तूल पकड़ा जब 11वीं की छात्रा आशी कुशवाहा ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और शहर की 'स्मार्ट' मानसिकता पर गंभीर सवाल उठाए।   छात्रा का साहस आशी कुशवाहा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि रोज़ इस सड़क से गुजरते समय वह इस अनादर को देख कर गुस्सा और निराशा महसूस करती थीं। उन्होंने कहा, "यदि हमारी सोच ऐसी है, तो 'स्मार्ट सिटी' का कोई अर्थ नहीं रह जाता। यह शर्मनाक और बेहद निराशाजनक है कि एक महिला की पेंटिंग भी ऐसी बीमार सोच से सुरक्षित नहीं है।"   वीडियो के बाद कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लोकेंद्र सिंह उर्फ 'केतु' मौके पर पहुंचे और पेंटिंग के खराब हुए हिस्सों को सही किया। इसके बाद ग्वालियर न...
शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, भोपाल में डीपीआई का घेराव, अभ्यर्थियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
Madhya Pradesh, State

शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, भोपाल में डीपीआई का घेराव, अभ्यर्थियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

  भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ। करीब 2000 चयनित अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) और जनजातीय कार्य विभाग का संयुक्त घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध जताया और हनुमान चालीसा का पाठ किया, ताकि सरकार को उनकी मांगों का एहसास हो सके। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।   अंकड़ों के अंतर पर सवाल उठाए अभ्यर्थियों का गुस्सा सरकारी आंकड़ों और जमीनी हकीकत के बीच के बड़े अंतर को लेकर है। 27 दिसंबर 2024 के राजपत्र के अनुसार, राज्य में माध्यमिक शिक्षकों के 99,197 और प्राथमिक शिक्षकों के 1,31,152 पद खाली हैं, जबकि सरकार मात्र 10,800 माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) और 13,089 प्राथमिक शिक्षक (वर्ग...
ऑफिस में पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या, SBI के कर्मचारी की दुखद मौत Edited By: मुनेश्वर कुमार, Reported By: दीपक कुमार राय
Madhya Pradesh, State

ऑफिस में पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या, SBI के कर्मचारी की दुखद मौत Edited By: मुनेश्वर कुमार, Reported By: दीपक कुमार राय

भोपाल: राजधानी भोपाल में एसबीआई बैंक में कार्यरत 35 वर्षीय अविनाश जैन ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान ले ली। बताया जा रहा है कि वह और उनकी पत्नी रोली जैन दोनों एक ही बैंक शाखा में काम करते थे। ऑफिस में किसी मामूली विवाद के बाद अविनाश ने आत्महत्या का कदम उठाया।   मामूली विवाद ने लिया गंभीर मोड़ मंगलवार शाम, जब चेतक ब्रिज के नीचे ट्रेन की सीटी गूंजी तो किसी को भी अंदाजा नहीं था कि एक परिवार हमेशा के लिए टूटने वाला है। अविनाश जैन, जो एसबीआई की मैदा मिल शाखा में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे, ने पटरी पर लेटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। अविनाश और उनकी पत्नी रोज की तरह मुस्कुराते हुए घर से निकले थे, लेकिन ऑफिस में किसी बात पर मामूली विवाद हो गया, जो बाद में इतना बढ़ गया कि अविनाश बैंक से बाहर निकल गए और फिर कभी लौटकर नहीं आए।   सुसाइड नोट में अविनाश ने क्या लिखा? अविनाश ने अपनी आत्म...
MP में कोहरे का ‘कहर’, 14 घंटे तक लेट हुईं ट्रेनें, प्लेटफॉर्म पर ठिठुरते रहे मुसाफिर Edited By: आकाश सिकरवार, Reported By: दीपक कुमार राय
Madhya Pradesh, State

MP में कोहरे का ‘कहर’, 14 घंटे तक लेट हुईं ट्रेनें, प्लेटफॉर्म पर ठिठुरते रहे मुसाफिर Edited By: आकाश सिकरवार, Reported By: दीपक कुमार राय

  भोपाल: उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और घने कोहरे ने मध्य प्रदेश में रेल यातायात को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। घने कोहरे और घटती विजिबिलिटी के कारण ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे हजारों यात्रियों का सफर काफी मुश्किलों से भरा हो गया है।   मंगलवार सुबह राज्य के अधिकांश हिस्सों में विजिबिलिटी महज 20 मीटर रह गई, जिसका असर लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। ट्रेनों की गति धीमी हो गई, और उन्हें पटरियों पर रेंगते हुए चलना पड़ा।   14 घंटे की देरी से चल रही ट्रेनें कोहरे के कारण उत्तर भारत से भोपाल और इटारसी की ओर आने वाली मुख्य ट्रेनें निर्धारित समय से 10 से 14 घंटे की भारी देरी से चल रही हैं। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, श्रीधाम एक्सप्रेस इटारसी स्टेशन पर 13.5 घंटे की देरी से पहुंची, जबकि अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन ने लगभग 14 घंटे की देरी से अपन...
20 साल की मादा तेंदुआ ‘पन्ना’ की मौत, वृद्धावस्था के कारण तोड़ा दम
Madhya Pradesh, State

20 साल की मादा तेंदुआ ‘पन्ना’ की मौत, वृद्धावस्था के कारण तोड़ा दम

  मैहर (मध्यप्रदेश): विंध्य की शान कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के मैहर जिले के महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू (मुकुंदपुर) से एक शोक समाचार सामने आया है। 20 वर्ष की उम्र की मादा तेंदुआ 'पन्ना' का निधन हो गया है। पन्ना पिछले 5 सालों से मुकुंदपुर जू में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। उसकी उम्र तेंदुओं की औसत उम्र से काफी अधिक थी, और इस कारण उसकी सेहत में गिरावट आई थी।   5 साल पहले हुआ था रेस्क्यू यह मादा तेंदुआ 12 दिसंबर 2020 को पन्ना के जंगलों से रेस्क्यू की गई थी। उसे दक्षिण पन्ना वनमंडल के मोहन्द्रा परिक्षेत्र की बीट जमुन्हा से सुरक्षित स्थान पर लाया गया था। रेस्क्यू के बाद इसे मुकुंदपुर जू में भेजा गया था। इसके बाद 4 मार्च 2025 को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने इसे विधिवत रूप से मुकुंदपुर जू में रखने की अनुमति दी थी।   बिमारी के बावजूद न...
‘दबंग’ बहू का हाईवोल्टेज ड्रामा, सास-ससुर से मारपीट के बाद दहेज की बाइक ले गई मायके पक्ष
Madhya Pradesh, State

‘दबंग’ बहू का हाईवोल्टेज ड्रामा, सास-ससुर से मारपीट के बाद दहेज की बाइक ले गई मायके पक्ष

    छतरपुर: जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नए चंद्रपुरा में एक महिला ने अपने पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ ससुराल पहुंचकर सास-ससुर से मारपीट की और दहेज में मिली मोटरसाइकिल को दूसरी बाइक से बांधकर अपने साथ ले गई। घटना की शिकायत पीड़ित पति लक्ष्मण कुशवाहा ने थाने में दर्ज कराई है।   जानकारी के अनुसार, रोशनी कुशवाहा की शादी 4 मार्च 2024 को लक्ष्मण कुशवाहा से हुई थी। शादी के बाद उनका दांपत्य जीवन लगभग 10 महीने ही चला। 27 दिसंबर 2024 को रोशनी और उसके सास-ससुर के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपने पिता किशनलाल कुशवाहा के साथ कथित रूप से मायके चली गई थी।   करीब 10 महीने बाद, 2 जनवरी 2026 को रोशनी अपने पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल पर ससुराल पहुंची। उस समय मायके पक्ष ने दूसरी बाइक भी साथ रखी थी। दहेज में मिली बाइक को दूसरी गाड़ी की सीट पर रखा गया और रस्सी स...
एआई और ऑमलेट के टुकड़े से खुला महिला की हत्या का राज, आशिक ने ही झाड़ियों में मार डाला
Madhya Pradesh, State

एआई और ऑमलेट के टुकड़े से खुला महिला की हत्या का राज, आशिक ने ही झाड़ियों में मार डाला

    ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने अज्ञात महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और महिला की जेब से मिले ऑमलेट के टुकड़े की मदद से हत्यारे तक पहुँच बनाई और आरोपी सचिन सेन को गिरफ्तार कर लिया। हत्या का कारण महिला के अन्य प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार, आरोपी सचिन सेन ने महिला से प्रेम किया और शादी करना चाहता था। लेकिन महिला अन्य व्यक्तियों से भी संबंध रखती थी। 29 दिसंबर 2025 को आरोपी ने महिला को शराब पिलाई और उसे झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद पत्थर मारकर हत्या कर दी।   घटना स्थल झाड़ियों में महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला था। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महिला के साथ रेप के बाद हत्या की गई थी।   पहली बार ...
मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ अंतिम संस्कार, शिवपुरी मुक्तिधाम में खुली ‘विकास’ की पोल
Madhya Pradesh, State

मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ अंतिम संस्कार, शिवपुरी मुक्तिधाम में खुली ‘विकास’ की पोल

    शिवपुरी। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में एक संवेदनशील घटना ने प्रशासन की सुस्ती उजागर कर दी। शिवपुरी के मुक्तिधाम में हल्कू राम सोनी का अंतिम संस्कार इसी सप्ताह किया गया, लेकिन वहां बिजली न होने के कारण परिजन और उपस्थित लोग अपने मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में प्रियजन को अंतिम विदाई देने को मजबूर हुए।   तारकेश्वरी कॉलोनी निवासी हल्कू राम सोनी के निधन के बाद उनके परिजन शव को मुक्तिधाम ले गए। परिसर में न तो स्ट्रीट लाइटें जल रही थीं और न ही कोई वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था। परिवार और अन्य उपस्थित लोगों ने मोबाइल टॉर्च का सहारा लेकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान परिजनों ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका और बिजली कंपनी को कई बार संपर्क किया, लेकिन मौके पर कोई मदद नहीं पहुंची।   स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जत...