सिंगरौली: “होश में काम करो या बेहोशी में?”—कलेक्टर ने तहसीलदार कोर्ट की लापरवाही पर लगाई बड़ी कार्रवाई
सिंगरौली। सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले में तहसीलदार और नायब तहसीलदार कोर्ट का औचक निरीक्षण किया और कोर्ट में लंबित प्रकरणों तथा लापरवाही की स्थिति देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत सख्त कार्रवाई की और अधिकारियों को चेतावनी दी।
कलेक्टर ने सर्वप्रथम सरई तहसीलदार कोर्ट का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने पाया कि कई राजस्व प्रकरण महीनों से लंबित थे, कुछ मामलों में पेशी ही नहीं हुई थी और फाइलों पर बैकडेट की तारीख अंकित थी। यह देखकर कलेक्टर ने कहा, “होश में काम करते हो या बेहोशी में… आप भूतकाल में पेशी करवाओगे क्या? सिर्फ ऑर्डर शीट पर साइन कर रख देते हो।”
कलेक्टर ने आदेश दिया कि दो दिन के अंदर सभी कोर्ट का निरीक्षण किया जाए और लंबित प्रकरणों का निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
इस निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए सरई तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा को...










