Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

एआई और ऑमलेट के टुकड़े से खुला महिला की हत्या का राज, आशिक ने ही झाड़ियों में मार डाला

 

This slideshow requires JavaScript.

 

ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने अज्ञात महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और महिला की जेब से मिले ऑमलेट के टुकड़े की मदद से हत्यारे तक पहुँच बनाई और आरोपी सचिन सेन को गिरफ्तार कर लिया। हत्या का कारण महिला के अन्य प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी सचिन सेन ने महिला से प्रेम किया और शादी करना चाहता था। लेकिन महिला अन्य व्यक्तियों से भी संबंध रखती थी। 29 दिसंबर 2025 को आरोपी ने महिला को शराब पिलाई और उसे झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद पत्थर मारकर हत्या कर दी।

 

घटना स्थल झाड़ियों में महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला था। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महिला के साथ रेप के बाद हत्या की गई थी।

 

पहली बार पुलिस ने AI का उपयोग कर महिला की पहचान की। AI से महिला का फोटो रीकंस्ट्रक्शन किया गया और मिसिंग रिपोर्ट से मिलान कर उसे टीकमगढ़ परदापुरा निवासी संगीता पाल, पत्नी पप्पू पाल के रूप में पहचाना गया।

 

जांच के दौरान महिला के स्वेटर की जेब से एक छोटा ऑमलेट का टुकड़ा मिला। पुलिस ने आस-पास के अंडे विक्रेताओं से पूछताछ की, जिससे महिला की पहचान और संदिग्ध की जानकारी जुटाई गई। CCTV फुटेज से आरोपी सचिन सेन का पता चला, जिसे रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 4 से गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या की पूरी घटना कबूल कर ली है। अब उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply