बांग्लादेश की मैच रिशेड्यूलिंग रोक सकता है BCCI, भारत सरकार का क्या होगा रोल? पढ़ें 5 पॉइंट्स में
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक एक महीने पहले ही बांग्लादेश और भारत के बीच नया विवाद शुरू हो गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने कहा है कि वे भारत में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग कर रहे हैं। ICC से यह मांग करने के बाद भी अब तक कोई औपचारिक निर्णय नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ICC चेयरमैन जय शाह ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं। लेकिन इस मसले में कई हितधारक जुड़े हैं और इसे हल करना इतना आसान नहीं है।
यहाँ इस मुद्दे को 5 पॉइंट्स में समझें—
ICC की तरफ से कोई औपचारिक बयान नहीं:
इस विवाद के कई दिन बीत जाने के बावजूद ICC ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। केवल मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ICC ने बांग्लादेश की मांग पर विचार करना शुरू किया है। अगले दो दिनों में ICC अधिकारी BCCI और BCB के साथ बै...










