ON THIS DAY in 1956: दो भारतीय, 413 रन और पहला विकेट, ऐसा रिकॉर्ड बना कि टूटने में लगे 52 साल
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट का यह एक ऐतिहासिक दिन था, जिसे क्रिकेट इतिहास के पन्नों से कभी भी मिटाया नहीं जा सकता। 7 जनवरी, 1956 को भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना था, जिसे तोड़ने में बल्लेबाजों को 52 साल लग गए।
इस दिन भारतीय क्रिकेट टीम के वीनू मांकड और पंकज रॉय ने मद्रास टेस्ट (अब चेन्नई) में पहले विकेट के लिए 413 रन की साझेदारी की थी। यह रिकॉर्ड क्रिकेट की दुनिया में ऐसे छप गया, कि इसे पार करने में बल्लेबाजों को पांच दशकों से अधिक का समय लग गया। इस साझेदारी के साथ, वीनू मांकड और पंकज रॉय की जोड़ी अब भी भारत के लिए पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है, और यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है।
सीरीज का 5वां टेस्ट और भारत की 5वीं ओपनिंग जोड़ी
1956 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पांचवा...










