गौतम गंभीर लौटे टीम इंडिया में, गायकवाड़ की अनदेखी पर उठे सवाल
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर दिल्ली लौट आए हैं। गंभीर जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे। यह सीरीज 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू हो रही है।
साउथ अफ्रीका के चुनौतीपूर्ण दौरे में भारतीय टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। टेस्ट सीरीज में भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इसी दौरे के बाद गंभीर ने अपनी बेटियों के साथ छुट्टियां बिताई। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें गंभीर दिल्ली एयरपोर्ट पर फोन पर बात करते हुए नजर आए।
इस बीच टीम चयन को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और मुख्य चयनकर्ता कृष्णमचारी श्रीकांत ने न्यूजीलैंड सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल न...










