धुरंधर में अक्षय खन्ना का जबरदस्त स्टाइल, लेकिन बालों का सच है एलोपेसिया
नई दिल्ली: धुरंधर मूवी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। जहां रणवीर सिंह की एक्टिंग और डांस को तारीफ मिल रही है, वहीं अक्षय खन्ना भी अपने दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइल के लिए फैंस के बीच चर्चा में हैं। फिल्म में उनका डांस मूव और लुक सबको बेहद पसंद आ रहा है। लेकिन इनका हेयरस्टाइल सबका ध्यान खींच रहा है, क्योंकि अक्षय के बाल असली नहीं बल्कि नकली हैं।
कब से झड़ रहे हैं अक्षय के बाल?
अक्षय खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बाल लगभग 19-20 साल की उम्र से झड़ने लगे थे। बालों का गिरना इतना तेज़ था कि हाथ फेरते ही 10-15 स्ट्रैंड्स निकल जाते थे। इसके बाद उनके बाल बीच में से पूरी तरह झड़ गए, केवल साइड्स और सिर के आसपास थोड़े बाल ही बचे।
बाल झड़ने का कारण: एलोपेसिया
अक्षय के बाल झड़ने का मुख्य कारण एक मेडिकल कंडीशन एलोपेसिया है। इस बीमारी में बाल तेजी से गिरते हैं और नए बाल उगते नहीं हैं। य...










