बिना वैक्सिंग या थ्रेडिंग के चेहरे के अनचाहे बाल हटाएँ, चमक उठेगा आपका चेहरालेखक: हर्षा सिंह | नवभारत टाइम्स
चेहरे पर अनचाहे बाल महिलाओं और कुछ पुरुषों की सुंदरता पर असर डालते हैं। अक्सर महिलाएं वैक्सिंग, थ्रेडिंग या प्लाकर जैसी दर्दनाक प्रक्रियाओं का सहारा लेती हैं। लेकिन अब इन दर्दनाक तरीकों से बचते हुए आप घर पर ही चेहरे के बाल आसानी से हटा सकती हैं।
अनचाहे बाल क्यों परेशान करते हैं?चेहरे पर बाल उम्र के साथ बढ़ते हैं। पुरुषों को ये ज्यादा परेशान नहीं करते, लेकिन महिलाओं में ये चेहरे की सुंदरता और रंगत को प्रभावित कर सकते हैं। अधिकतर महिलाएं चेहरे से बाल हटाती हैं ताकि चेहरा साफ और हाइजीनिक दिखे।
घरेलू नुस्खा: आसान और असरदारकिचन में मौजूद साधारण चीजों से भी आप चेहरे के बाल हटा सकती हैं। मानसी शर्मा की यूट्यूब वीडियो में सुझाए गए इस घरेलू नुस्खे के लिए आपको चाहिए:
गेहूं का आटा
शहद
हल्दी
दूध
नुस्खा बनाने की विधि:
एक कटोरी में गेहूं का आटा लें।
इसमें शहद, हल्दी और दूध ...










