Wednesday, December 3

बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए 2026 का वार्षिक छुट्टी कैलेंडर जारी, साल में कुल 75 दिन का अवकाश

पटना: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने साल 2026 के लिए सभी सरकारी, राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उच्चतर प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों (संस्कृत, उर्दू और मदरसा सहित) की वार्षिक अवकाश तालिका जारी कर दी है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा संजय आर.ए.ओ. की अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2026 में छात्रों को कुल 75 दिन का अवकाश मिलेगा, जिसमें 10 रविवार शामिल हैं।

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यालय संचालन इसी तालिका के अनुसार सुनिश्चित करें। अवकाश तालिका में मकर संक्रांति, होली, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ सहित सभी प्रमुख पर्वों को शामिल किया गया है।

महत्वपूर्ण अवकाश (2026):

  • मकर संक्रांति: 14 जनवरी
  • बसंत पंचमी: 23 जनवरी
  • गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी (विद्यालय कार्यक्रम के बाद बंद)
  • संत रविदास जयंती: 1 फरवरी
  • महाशिवरात्रि: 15 फरवरी
  • होली अवकाश: 3 और 4 मार्च
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश: 1 जून से 20 जून (कुल 20 दिन, दो रविवार शामिल)
  • दुर्गा पूजा: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर (कुल 5 दिन)
  • दीपावली-छठ अवकाश: 7 नवंबर से 17 नवंबर (कुल 10 दिन)
  • शीतकालीन अवकाश: 25 दिसंबर से 31 दिसंबर (कुल 7 दिन)

मुस्लिम त्योहारों की तिथियां चांद के दिखने पर निर्भर होंगी और आवश्यकतानुसार परिवर्तित की जा सकती हैं।

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • राष्ट्रीय पर्वों जैसे वार्षिकोत्सव, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती पर विद्यालय खुले रहेंगे और कार्यक्रम संपन्न होने के बाद ही बंद किए जाएंगे।
  • गृहकार्य (Homework) ग्रीष्मावकाश, दीपावली-छठ और शीतकालीन अवकाश के दौरान अनिवार्य रूप से दिया जाएगा, और स्कूल खुलने पर उसका मूल्यांकन भी किया जाएगा।

यह अधिसूचना सभी सरकारी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगी।

Leave a Reply