



सर्वसम्मति से संजय कंवर अध्यक्ष एवं कमलेश मारू सचिव निर्वाचित
उज्जैन। बड़नगर रोड स्थित श्री अभ्युदयपुरम जैन तीर्थ में श्री जीरावला पार्श्वनाथ नवरत्न भक्तामर मंडल, सूरज नगर की वार्षिक सभा श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। सभा में सर्वसम्मति से मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा संस्थापक अध्यक्ष विनोद जैन (उन्हेल वाले) के उल्लेखनीय योगदान का विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अभ्युदय पार्श्वनाथ परमात्मा की पूजन-अर्चना एवं सामूहिक भक्तामर पाठ से हुआ। इसके बाद मंडल के विकास एवं सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले धर्मेंद्र कुमार तरवेचा, सौरभ कुमार (अशोक ट्रांसपोर्ट), प्रवीण कांकरिया, संरक्षक संजय जैन (खली वाला), अशोक जैन (मिर्चीवाला), अभय जैन तथा दिनेश राठौर का सम्मान किया गया।
सभा में सर्वसम्मति से संजय कंवर को अध्यक्ष चुना गया। वहीं धर्मेंद्र तरवेचा, दिलीप गांवड़ी एवं अभय दाता को उपाध्यक्ष, कमलेश मारू को सचिव, राजेश जैन को कोषाध्यक्ष, श्रीमती शशि कमलेश मारू को आयंबिल संयोजिका तथा अजीत सुराणा को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी में अंतिम विनायका, अनिल गांधी, प्रेमचंद कटारिया, सुजानमल कटारिया, सुरेंद्र दाता, प्रमोद जैन (अधिवक्ता), विजय पितलिया, नवीन कांकरिया, संजय खिमेसरा, पवन दाता, विनीत जैन, महेश कोठारी, दिनेश कोठारी, संजय जैन, भूपेंद्र कोठारी, संजय कटारिया एवं पवन कटारिया को सदस्य बनाया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का श्री अभ्युदय पार्श्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट मंडल एवं छोटे साथ-ओसवाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया।
सभा में वक्ताओं ने संस्थापक अध्यक्ष विनोद जैन (उन्हेल वाले) के नेतृत्व में मंडल द्वारा किए गए धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण को प्रेरणादायी बताया। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संजय जैन (खली वाला) ने किया। अंत में नवनियुक्त सचिव कमलेश मारू ने तीर्थ ट्रस्ट, अतिथियों एवं उपस्थित सभी धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए मंडल की आगामी गतिविधियों में सभी के सहयोग का आह्वान किया।


