Friday, May 15

This slideshow requires JavaScript.

ग्वालियर का ‘नटवरलाल’ जयपुर से गिरफ्तार, करोड़ों की गाड़ियां कर दीं गायब

ग्वालियर: ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने करोड़ों की गाड़ियों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग हिमाचल शर्मा को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को पुलिस सब इंस्पेक्टर बताकर शहर के 42 लोगों को झांसे में लिया और उनकी महंगी कार, SUV, ट्रैक्टर, डंपर और ट्रक किराए पर लेकर गायब कर दिए।

This slideshow requires JavaScript.

फर्जी वर्दी में करता था शिकार

पटेल नगर सिटी सेंटर का रहने वाला हिमाचल शर्मा पहले भी फर्जी सूबेदार बनकर लोगों को ठगता पकड़ा गया था। इस बार उसने पुलिस सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर टूर और ट्रैवल्स संचालकों को अपने जाल में फंसाया। वह वाहनों से GPS सिस्टम भी हटा देता था, जिससे मालिकों को पता न चल पाए। जब गाड़ियों की सर्विस या किराया मांगने पर उसने इंकार किया, तो वह शहर से फरार हो गया।

जयपुर में बनाया नया अड्डा

शिकायतें बढ़ने पर हिमाचल शर्मा ने जयपुर में अपना नया ठिकाना बना लिया। पुलिस ने पता लगाया कि उसने फरीदाबाद के एक साथी के साथ मिलकर करोड़ों की गाड़ियां खुर्द-बुर्द की हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में रिमांड पर भेजा गया।

अब चल रही है पूछताछ

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने गाड़ियां कहां-कहां और किस तरह से गायब की थीं। वहीं, धोखाधड़ी के शिकार लोग एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं। मामले की जांच जारी है और जल्द ही सभी तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply