Friday, February 6

बिहार विधानसभा में बाल-बाल बचा स्पीकर, छत का हिस्सा गिरा; RJD विधायक ने जांच की मांग की

पटना (सुधेंद्र प्रताप सिंह): बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सदन की कार्यवाही में शामिल होने जा रहे विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) बाल-बाल बच गए, जब विधानसभा भवन की बालकनी की छत का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। घटना के समय स्पीकर सुरक्षित दूरी पर थे, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

This slideshow requires JavaScript.

घटना से अफरा-तफरी:
छत का मलबा गिरते ही विधानसभा परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस कारण उस मार्ग को सुरक्षा के लिहाज से कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया और सदस्यों की आवाजाही रोक दी गई।

कुछ महीने पहले हुआ था रिनोवेशन:
बिहार विधानसभा भवन का बड़े पैमाने पर कुछ महीनों पहले जीर्णोद्धार कराया गया था, जिसमें सरकार ने लाखों रुपये खर्च किए थे। रिनोवेशन के बाद आज हुई यह घटना सरकार की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

RJD विधायक ने उठाए सवाल:
मौके पर मौजूद राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर जांच की मांग की। उन्होंने कहा, “अगर यह छज्जा अंदर गिरता, तो क्या होता? किसी सदस्य या वाहन को नुकसान हो सकता था। सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए।”
उन्होंने यह भी कहा कि पहले विधानसभा के पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश बंद कर दिया गया है, और यह देश के लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।

बिहार विधानसभा में हुई यह घटना सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर बहस का विषय बन गई है।

Leave a Reply