Thursday, June 18

This slideshow requires JavaScript.

WPL 2026: मुंबई इंडियंस की स्टार खिलाड़ी चोटिल, 20 साल की वैष्णवी शर्मा टीम में हुई शामिल

नई दिल्ली। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमलिनी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गई हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से उनकी चोट की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। कमलिनी ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ आखिरी मैच में विकेटकीपिंग जरूर की थी, लेकिन ओपनिंग बल्लेबाजी नहीं की।

This slideshow requires JavaScript.

मुंबई इंडियंस ने जी कमलिनी की जगह 20 साल की बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को टीम में शामिल किया है। वैष्णवी ने पिछले महीने ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया था। श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में उन्होंने पांच विकेट लिए और उनका इकोनॉमी रेट केवल 6.26 रहा।

वैष्णवी शर्मा ने 2025 के अंडर-19 विश्व कप में ग्वालियर की टीम का हिस्सा रहकर शानदार प्रदर्शन किया था। उस टूर्नामेंट में उन्होंने 6 मैचों में 17 विकेट चटकाए और 4.35 की शानदार इकॉनमी रेट रही। टूर्नामेंट में उन्होंने एक हैट्रिक भी ली थी। इस सीजन मुंबई इंडियंस की तरफ से उन्हें 30 लाख रुपये सैलरी दी जाएगी।

वर्तमान में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस लीग पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं। टीम ने अपने पांच मैचों में दो जीत दर्ज की हैं और कुल चार पॉइंट्स हासिल किए हैं। आरसीबी पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। शेष चार टीमों के बीच प्लेऑफ के दो स्थानों के लिए कड़ी टक्कर है। मुंबई की इस सीजन गेंदबाजी फिलहाल कुछ खास प्रभावशाली नहीं रही है।

 

Leave a Reply