Tuesday, June 16

This slideshow requires JavaScript.

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में अमेलिया केर का ऐतिहासिक कारनामा, विकेटों की फिफ्टी लगाकर रचा नया अध्याय

नवी मुंबई। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में न्यूजीलैंड की स्टार लेग स्पिनर अमेलिया केर ने इतिहास रच दिया है। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए केर लीग के इतिहास में 50 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं। यह उपलब्धि उन्होंने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए 10वें मुकाबले में हासिल की।

This slideshow requires JavaScript.

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इस मैच में अमेलिया केर ने दीप्ति शर्मा को आउट कर अपना 50वां विकेट पूरा किया। खास बात यह रही कि यह सफलता मुंबई इंडियंस को डीआरएस के जरिए मिली, जिसने इस ऐतिहासिक पल को और यादगार बना दिया।

अब तक के WPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की सूची में अमेलिया केर शीर्ष पर पहुंच गई हैं। उनके बाद मुंबई इंडियंस की ही हेली मैथ्यूज हैं, जिनके नाम 43 विकेट दर्ज हैं।

शानदार रहा अमेलिया केर का WPL सफर

अमेलिया केर ने विमेंस प्रीमियर लीग में अब तक 34 मैच खेले हैं। उन्होंने 113.4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 7.59 की इकोनॉमी से रन खर्च कर 50 विकेट अपने नाम किए हैं। लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 38 रन देकर 5 विकेट रहा है।
लीग के पहले सीजन से ही वह मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा रही हैं। 2025 सीजन में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने पर्पल कैप भी जीती थी।

आखिरी ओवर में पलटा मैच

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले में अमेलिया केर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अपने शुरुआती तीन ओवर में उन्होंने 27 रन दे दिए थे और कोई विकेट नहीं मिला। लेकिन पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए तीन विकेट झटके और सिर्फ एक रन खर्च किया।
चार ओवर के अपने कोटे में केर ने 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और मैच का रुख बदल दिया।

2026 सीजन की पर्पल कैप भी केर के नाम

अमेलिया केर का शानदार फॉर्म 2026 सीजन में भी जारी है। वह इस समय पर्पल कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं। अब तक खेले गए 5 मैचों में उन्होंने 10 विकेट लिए हैं और 7.35 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है।
विकेटों की दौड़ में नंदनी शर्मा, श्रेयंका पाटिल और सोफी डिवाइन उनके पीछे हैं, जिनके नाम 8-8 विकेट दर्ज हैं।

अमेलिया केर का यह ऐतिहासिक प्रदर्शन न सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए बल्कि विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में भी एक नया अध्याय जोड़ता है।

 

Leave a Reply