Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में है। फिलहाल कांग्रेस पार्टी की ओर से स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

स्वास्थ्य संबंधी जानकारी:

सोनिया गांधी पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं। समय-समय पर वे नियमित जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं। मंगलवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

 

राजनीति में सोनिया गांधी की भूमिका:

सोनिया गांधी औपचारिक रूप से 1997 में कांग्रेस पार्टी की सदस्य बनी थीं। 1998 में पहली बार उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला। उस समय कांग्रेस केवल मध्य प्रदेश, ओडिशा और मिजोरम में सत्ता में थी।

 

चुनौती और समर्थन:

मई 1999 में उनकी विदेशी मूल की वजह से कुछ वरिष्ठ नेताओं ने विरोध किया। इस दौरान सोनिया गांधी ने इस्तीफा देने की पेशकश की, लेकिन पार्टी के भीतर भारी समर्थन मिलने के कारण उनका नेतृत्व मजबूत बना रहा।

 

कांग्रेस अध्यक्ष से राज्यसभा तक:

सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने लगातार दो आम चुनाव जीते और 2000 के दशक में 16 राज्यों में शासन किया। 2017 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल वे राज्यसभा की सदस्य हैं और राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

 

Leave a Reply