Thursday, January 8

फरीद जकारिया: चीन पर अमेरिका की निर्भरता कम करने का सबसे सही रास्ता है भारत

वॉशिंगटन: अमेरिकी पत्रकार और CNN के होस्ट फरीद जकारिया ने डोनाल्ड ट्रंप की भारत नीति की फिर से आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका चीन पर अपनी निर्भरता घटाना चाहता है तो इसके लिए भारत सबसे उपयुक्त विकल्प है।

This slideshow requires JavaScript.

जकारिया ने कहा कि “सिर्फ तीन साल पहले, Apple ने भारत में iPhones बनाने का फैसला किया था। आज भारत अमेरिका को चीन से ज्यादा iPhones निर्यात करता है। अमेरिका में बिकने वाला हर लेटेस्ट iPhone 17 भारत में बना है। यह साबित करता है कि भारत चीन की जगह लेने में सक्षम है।”

ट्रंप प्रशासन की आलोचना
फरीद जकारिया ने ट्रंप प्रशासन के भारत विरोधी फैसलों को ‘विदेश नीति की बड़ी गलती’ बताया। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले साल अगस्त में ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ तेल डील फाइनल करते समय भारत को 50 प्रतिशत टैरिफ का दंश दिया था। जकारिया का मानना है कि इससे भारत और अमेरिका के बीच भरोसे में कमी आई और सालों की मेहनत से बनाए गए रिश्ते खतरे में पड़ गए।

उन्होंने कहा कि “अमेरिका की दोनों पार्टियां, डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन, पिछले 25 सालों से भारत के साथ दोस्ताना संबंध बनाए रखती आई हैं। लेकिन ट्रंप ने इस संतुलन को बिगाड़ दिया। अब भारत अपने वैश्विक गठबंधनों पर फिर से विचार कर सकता है।”

भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका
फरीद जकारिया के अनुसार, भारत चीन को रिप्लेस करने में सक्षम है और यह अब सिर्फ एक थ्योरी नहीं बल्कि तथ्य बन चुका है। उन्होंने कहा, “भारत अमेरिका आने वाले कुल एप्पल स्मार्टफोन का 44 प्रतिशत निर्यात कर रहा है, जबकि चीन सिर्फ 25 प्रतिशत ही दे रहा है। यह सिर्फ तीन साल में भारत की बढ़ती क्षमता का संकेत है।”

जकारिया ने यह भी चेतावनी दी कि ट्रंप जैसी नीतियों से भारत को अमेरिका से दूरी बनाने और रूस तथा चीन के साथ अपने संबंध सुधारने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने कहा कि “भारतीय महसूस करेंगे कि उन्हें अपने विकल्प खुले रखने होंगे और वैश्विक स्तर पर संतुलन बनाए रखना होगा।”

 

Leave a Reply