Monday, June 22

This slideshow requires JavaScript.

रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ में महिला विलेन, फैंटेसी कॉमेडी में लौटेंगे शरमन जोशी

 

This slideshow requires JavaScript.

 

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘गोलमाल’ की पांचवीं किस्त आने वाली है। निर्देशक रोहित शेट्टी इस बार दर्शकों को फैंटेसी कॉमेडी का तड़का देने की तैयारी कर रहे हैं। पहली चार किश्तों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और अब मेकर्स ने इसे और मजेदार बनाने की ठानी है।

 

सूत्रों के अनुसार इस बार फिल्म में एक महिला विलेन होगी। अजय देवगन के अपोजिट मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अभी चुनी जा रही है। इसके अलावा कहानी में दो अन्य महत्वपूर्ण किरदार होंगे – एक खलनायक और दूसरा मजाकिया गैंगस्टर।

 

पूरी टीम लौट रही है

 

‘गोलमाल 5’ में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और इस बार शरमन जोशी भी नजर आएंगे। इसके अलावा जॉनी लीवर, अश्विनी कालेस्कर, मुकेश तिवारी और संजय मिश्रा जैसी लोकप्रिय कलाकारों की भी वापसी होगी।

 

फ्रैंचाइजी की कहानी शरारती और बेपरवाह दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हमेशा अराजक और हास्यास्पद परिस्थितियों में फंस जाते हैं। गोपाल, माधव, लक्ष्मण और लकी की मस्ती इस बार भी दर्शकों को खूब हंसाएगी।

 

‘गोलमाल’ फ्रैंचाइजी का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

 

गोलमाल: फन अनलिमिटेड (2006): ₹41.49 करोड़

गोलमाल रिटर्न्स (2008): ₹70.89 करोड़

गोलमाल 3 (2010): ₹149.12 करोड़

गोलमाल अगेन (2017): ₹264.89 करोड़

 

पहली चार फिल्मों की कामयाबी के बाद, फैंस इस बार भी हंसी, मस्ती और फैंटेसी के धमाके की उम्मीद कर रहे हैं।

 

Leave a Reply