Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

संजय कपूर की बहन ने प्रिया सचदेव पर लगाया बड़ा आरोप, हर महीने ले रही हैं 5 करोड़ रुपये

करिश्मा कपूर के दिवंगत एक्स-हसबैंड संजय कपूर की संपत्ति विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। जहां संजय की विधवा प्रिया सचदेव ने अपनी दावे के जरिए संपत्ति पर अधिकार जताया है, वहीं संजय की बहन मंधीरा कपूर और उनकी मां इस पर कड़ी आपत्ति जता रही हैं। मंधीरा ने हाल ही में प्रिया पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह हर महीने 5 करोड़ रुपये सैलरी ले रही हैं, जबकि उनकी मां को केवल कुछ लाख रुपये ही मिलते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

मंधीरा का कड़ा रिएक्शन
मंधीरा ने ‘इनकॉन्ट्रोवर्शियल’ पॉडकास्ट में कहा, “मेरे पिता के जीवित रहते, मेरी मां को मिलने वाली रकम कहीं अधिक थी। अब प्रिया ने सब कुछ अपने कब्जे में ले लिया है और खुद हर महीने 3 से 5 करोड़ रुपये ले रही हैं। कंपनी का असली मालिक हमारे पिता का परिवार है, सचदेव परिवार नहीं।” उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि मेरी मां को केवल 12 लाख रुपये मिल रहे हैं।”

प्रिया सचदेव की दलील
प्रिया की कानूनी टीम का दावा है कि संजय की मां रानी कपूर अब भी कंपनी से हर महीने 21 लाख रुपये सैलरी ले रही हैं और उनके पर्सनल खर्चों का ध्यान रखा जा रहा है। मंधीरा ने इसे गलत बताया और कहा कि वास्तविकता बिल्कुल अलग है।

करिश्मा के बच्चों का आरोप
संपत्ति विवाद में अब करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया कि प्रिया सचदेव द्वारा पेश की गई वसीयत जाली और मनगढ़ंत है। उनका कहना है कि प्रिया ने उन्हें उनके दिवंगत पिता की संपत्ति से बेदखल करने की कोशिश की।

कानूनी जंग जारी
अदालती सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोपों की झड़ी लगा दी। यह मामला अब और गंभीर रूप ले चुका है और अदालत में अगले आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply