Friday, May 15

This slideshow requires JavaScript.

मुस्कुराइए, अब आप भारत के नागरिक हैं: पाकिस्तान से आए 195 लोगों को मिली नागरिकता

नई दिल्ली, 12 दिसंबर 2025: पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर भारत आए 195 लोगों को लंबे इंतजार के बाद भारत की नागरिकता मिल गई। यह वे लोग हैं, जिन्होंने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक होने के कारण परेशानियों और खतरे का सामना किया और शरण लेकर भारत का रास्ता चुना।

This slideshow requires JavaScript.

इसमें से 122 लोगों को नागरिकता CAA (सिटिजनशिप (अमेंडमेंट) एक्ट) के तहत दी गई, जबकि बाकी 73 लोगों को अन्य नियमों के तहत सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। नागरिकता पाने वालों में हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदाय के लोग शामिल हैं।

गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी ने नागरिकता वितरण कार्यक्रम में कहा, “पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों को गंभीर चुनौतियों और सुरक्षा खतरों का सामना करना पड़ता है। नागरिकता नियमों में बदलाव का मकसद भारत में शरण लेने वाले लोगों को बराबर पहचान दिलाना है। मुस्कुराइए, आप अब भारत के नागरिक हैं।”

भावुक पल

नागरिकता प्राप्त करने वाले लोगों ने अपनी भावनाएं साझा कीं। डॉ. महेश कुमार पुरोहित, जो गाइनेकोलॉजिस्ट हैं, ने बताया कि उन्हें नागरिकता का अधिकार तब पता चला जब उन्होंने पासपोर्ट बनवाने की कोशिश की। कई प्रयासों के बाद उन्हें अप्रैल 2025 में CAA के तहत पासपोर्ट मिला, जिससे वे विदेश में रहने वाली अपनी बेटी से मिल पाए।

इंजीनियर पूजा अभिमन्यु ने कहा, “यह सर्टिफिकेट हमारे लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी पहचान और सम्मान का प्रतीक है।”

195 लोगों के लिए यह पल लंबे समय से इंतजार का और अत्यंत भावुक अनुभव का रहा। भारत की नागरिकता उनके लिए नई शुरुआत और सुरक्षा का प्रतीक बन गई है।

Leave a Reply