चिमनी में जमा गंदगी और चिकनाई अब एक बटन दबाते ही साफ, जानें ऑटो-क्लीनिंग फीचर का आसान तरीका
नई दिल्ली: किचन की चिमनी समय के साथ तेल और धूल से गंदी हो जाती है और इसकी सफाई एक मुश्किल काम बन जाती है। लेकिन अब मॉडर्न किचन चिमनियों में आने वाला ऑटो-क्लीनिंग फीचर इस सिरदर्द को आसान बना देता है। इस फीचर की मदद से आप बस एक बटन दबाकर अपनी चिमनी को नए जैसी चमक दे सकते हैं।
ऑटो-क्लीन फीचर कैसे काम करता है
इस फीचर में चिमनी के टच पैनल या बटन के माध्यम से इसे ऑन किया जाता है। बटन दबाते ही चिमनी 9 से 15 मिनट के लिए बंद हो जाती है। इस दौरान हीटिंग एलिमेंट तेजी से गर्म होकर चिमनी और एग्जॉस्ट डक्ट में जमी चिकनाई और तेल को पिघलाते हैं, जो ऑटोमैटिक तौर पर ऑयल ट्रे में जमा हो जाता है। इसके बाद यूजर इस ट्रे को निकाल कर आसानी से साफ कर सकता है।
क्यों है यह फीचर फायदेमंद
ऑटो-क्लीनिंग से चिमनी की सफाई आसान हो जाती है।
तेल और चिकनाई पिघलकर ट्रे में जमा होने से फिल्टर को साफ करना कम मेहनत...










