CNAP के बाद Truecaller की जरूरत नहीं, ऐप हटाने से पहले करें ये काम
नई दिल्ली: CNAP (कंटिन्यूअस नंबर्स एवरीफिकेशन प्रोसेस) लागू होने के बाद Truecaller जैसी कॉलर आइडेंटिटी ऐप्स की अब जरूरत नहीं रहेगी। अगर आप भी Truecaller को अपने फोन से हटाना चाहते हैं, तो सिर्फ ऐप डिलीट करना पर्याप्त नहीं है। ऐसा करने पर भी आपका नाम और नंबर Truecaller के अन्य यूज़र्स को दिखाई देता रहेगा। इसलिए, ऐप हटाने से पहले अपने डेटा को Truecaller के डेटाबेस से पूरी तरह हटाना बेहद जरूरी है।
Truecaller से अपनी डिटेल्स हटाने का तरीका:
गूगल पर “Truecaller Unlist” सर्च करें और सबसे पहले दिखाई देने वाले ऑफिशियल पेज पर जाएँ।
पेज पर नीचे स्क्रॉल कर “No, I want to unlist” का विकल्प चुनें।
अपने Country Code के साथ मोबाइल नंबर डालें। भारत में +91 लगाना होगा।
कारण पूछे जाने पर “I don’t use this number anymore” चुनें और सबमिट करें।
Truecaller अकाउंट डीएक्टिवेट कैसे करें:
...










