ठंड में फोन चलाने का सही तरीका: भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, वरना खराब हो सकता है आपका स्मार्टफोन
सर्दियों में स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय अगर सावधानी न बरती जाए, तो आपका फोन गंभीर नुकसान झेल सकता है। कड़ाके की ठंड में फोन की बैटरी तेजी से डिस्चार्ज हो सकती है और कुछ मामलों में स्थायी रूप से खराब भी हो सकता है। आइए जानते हैं ठंड में फोन को सुरक्षित रखने के छह जरूरी उपाय और आम गलतियां, जिनसे आपको बचना चाहिए।
फोन की बैटरी को फ्रीज होने से बचाएं
सर्दियों में सबसे जरूरी है कि फोन की बैटरी को जरूरत से ज्यादा ठंडा न होने दें। बहुत ठंडा फोन बैटरी पर सीधा असर डाल सकता है। इसके लिए फोन को खुले में लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बचें और जरूरत पड़ने पर उसे घर या किसी गर्म जगह पर ले जाएं।
बॉडी हीट का इस्तेमाल करें
फोन को हल्का गर्म करने के लिए आप अपनी बॉडी हीट का इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन को हाथों में कसकर पकड़ें या जैकेट/जींस की जेब में रखें। इससे फोन का तापमान धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा...










