दावोस में अश्विनी वैष्णव ने दिखाई भारत की असली AI ताकत, IMF की रैंकिंग पर किया करारा जवाब
दावोस: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भारत ने साफ कर दिया कि अब वह एआई (Artificial Intelligence) की दुनिया में पीछे नहीं है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने हाल ही में भारत को AI में ‘सेकंड ग्रुप’ में रखा था, जिस पर आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत केवल दूसरा ग्रुप नहीं है, बल्कि दुनिया की शीर्ष 3 AI शक्तियों में शामिल है।
अश्विनी वैष्णव ने IMF की रैंकिंग को पुराना और वास्तविकता से दूर करार देते हुए स्टैनफोर्ड की ग्लोबल रिपोर्ट का हवाला दिया। रिपोर्ट के अनुसार, भारत AI रेडीनेस में दुनिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश है। उन्होंने बताया कि भारत सिर्फ एआई का इस्तेमाल नहीं कर रहा, बल्कि चिप्स, ऐप्स, मॉडल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा—इन पांच स्तरों पर अपना एआई इकोसिस्टम खुद बना रहा है।
IMF की पुरानी सोच और भारत का नया सच
मंत्री ने ...










