ट्रेन छूट गई या चार्ट नहीं बना? IRCTC से पूरा पैसा वापस पाने का आसान तरीका
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे का सफर सुविधाजनक होते हुए भी कभी-कभी अप्रत्याशित हो सकता है। कई बार ट्रेन की देरी, कनेक्टिंग ट्रेन छूट जाना या चार्टिंग में तकनीकी खराबी जैसी समस्याएँ यात्रियों को न केवल असुविधा देती हैं, बल्कि आर्थिक नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। हालांकि कम लोग जानते हैं कि ऐसी परिस्थितियों में भी आप अपनी टिकट का पूरा पैसा IRCTC के TDR सिस्टम के जरिए वापस पा सकते हैं।
TDR क्या है?
TDR (Ticket Deposit Receipt) एक डिजिटल सिस्टम है, जो यात्रियों को रेलवे की वजह से हुई असुविधा या देरी के मामले में रिफंड क्लेम करने का मौका देता है। यानी अगर ट्रेन छूट गई, चार्ट तैयार नहीं हुआ, या आपकी यात्रा रेलवे की वजह से प्रभावित हुई, तो TDR के जरिए आप अपना पैसा वापिस मांग सकते हैं।
कब मिलेगा रिफंड?
अगर आपकी ट्रेन तय समय से 3 घंटे या उससे ज्यादा लेट है।
अगर ट...









