Friday, June 12

Uttar Pradesh

प्रयागराज में 17 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्युष राय की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में फर्श पर पड़ी मिली लाश
State, Uttar Pradesh

प्रयागराज में 17 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्युष राय की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में फर्श पर पड़ी मिली लाश

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 17 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्युष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गाजीपुर का रहने वाला प्रत्युष मंगलवार सुबह अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के छात्रावास के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। उसे तुरंत बेली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर ने परिजनों और साथियों में कोहराम मचा दिया। प्रतिभाशाली खिलाड़ी था प्रत्युषप्रत्‍युष पिछले चार सालों से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रहकर वॉलीबॉल की ट्रेनिंग ले रहा था। वह अपने कोच और साथियों के बीच बेहद लोकप्रिय और प्रतिभाशाली खिलाड़ी माना जाता था। मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे कुछ जूनियर खिलाड़ी उसे जगाने गए, तब उसे कमरे के फर्श पर पड़ा देखा गया। रात 9 बजे लिया था भोजनसोमवार रात लगभग 9 बजे प्रत्युष ने अन्य खिलाड़ियों के साथ मेस में भोजन किया और इसके बाद अपने कमरे में सोने चल...
संभल हिंसा: अनुज चौधरी समेत 22 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने पर लगाई रोक
State, Uttar Pradesh

संभल हिंसा: अनुज चौधरी समेत 22 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने पर लगाई रोक

प्रयागराज: संभल हिंसा मामले में तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी और 22 अन्य पुलिसकर्मियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने फिलहाल सीजेएम कोर्ट द्वारा इन पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने के आदेश पर रोक लगा दी है। मामला 24 नवंबर 2024 का है, जब संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान पुलिस ने भीड़ पर गोली चली। यामीन नामक व्यक्ति ने दावा किया कि उस समय उनका बेटा आलम ठेली लेकर आ रहा था और पुलिस ने उसे गोली मार दी। यामीन की याचिका पर संभल सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी और 22 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। अनुज चौधरी और पूर्व थानेदार अनुज तोमर ने इस आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट की जस्टिस समित गोपाल की बेंच ने उनकी याचिका पर स्टे (अस्थायी रोक) लगाते हुए कहा कि शिकायतकर्ता को 14 दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करना होगा। इस दौरान FIR दर्ज क...
मथुरा कचहरी में पति ने पत्नी पर किया बर्बर हमला, पत्थर से सिर फोड़कर घायल, तलाक की चल रही केस की पृष्ठभूमि
State, Uttar Pradesh

मथुरा कचहरी में पति ने पत्नी पर किया बर्बर हमला, पत्थर से सिर फोड़कर घायल, तलाक की चल रही केस की पृष्ठभूमि

मथुरा। कचहरी इलाके में सोमवार को एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। मामला थाना सदर बाजारा और सिविल लाइन्स क्षेत्र से जुड़ा है। महिला तलाक की अर्जी लेकर कोर्ट पहुंची थी, तभी पति ने उसे पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया। महिला का सिर फूट गया है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मगोर्रा क्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार और उनकी पत्नी निधि के बीच पिछले दो वर्षों से तलाक का विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों कोर्ट में पेशी के लिए आए थे। कार्यवाही के बाद दोनों बाहर फुटपाथ पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच बहस शुरू हो गई। पत्थर से हमला, चीखती रही पत्नी सूत्रों के अनुसार, सुनील ने पहले निधि को धक्का देकर गिराया और फिर लात-घूंसों से हमला करना शुरू किया। इसके बाद उसने पास पड़े भारी पत्थर को उठाकर पत्नी के सिर पर मार दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर वा...
अयोध्या: राम मंदिर परिसर के 15 मंदिरों में अभी नहीं बढ़े पुजारी, 20 अर्चकों से ही चल रहा पूजन कार्य
State, Uttar Pradesh

अयोध्या: राम मंदिर परिसर के 15 मंदिरों में अभी नहीं बढ़े पुजारी, 20 अर्चकों से ही चल रहा पूजन कार्य

अयोध्या। राम मंदिर परिसर में स्थित लगभग 15 मंदिरों को मार्च महीने में आमजन के दर्शन के लिए खोलने की तैयारी चल रही है, लेकिन फिलहाल इन मंदिरों में अतिरिक्त प्रशिक्षित पुजारियों की व्यवस्था नहीं हो पाई है। मंदिर ट्रस्ट का अर्चक (पुजारी) प्रशिक्षण कार्यक्रम अभी शुरू नहीं हुआ है, जिसके कारण वर्तमान में केवल 20 पुजारियों की टीम रोटेशन के आधार पर पूजा-अर्चन का कार्य संभाल रही है। मंदिर परिसर के परकोटा में बनाए गए इन मंदिरों में डिजाइन किए गए म्यूरल्स की फिनिशिंग और सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। इस कार्य के पूरा होने के बाद ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोले जाएंगे। वर्तमान पूजन व्यवस्था मंदिर परिसर के परकोटा के 6 मंदिरों, शेषावतार मंदिर और कुबेर टीला स्थित भगवान शिव मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना की जा रही है। कुल 20 पुजारी तैनात हैं, जिनमें से 4 वरिष्ठ पुजारी हैं, जो पिछले 30 वर्षों से सेवा दे...
संभल हिंसा: घायल युवक पर पुलिस की गोली नहीं चली, ASP अनुज चौधरी पर FIR मामले में सरकार की बड़ी दलील
State, Uttar Pradesh

संभल हिंसा: घायल युवक पर पुलिस की गोली नहीं चली, ASP अनुज चौधरी पर FIR मामले में सरकार की बड़ी दलील

संभल (उत्तर प्रदेश): संभल हिंसा मामले में घायल युवक आलम के पिता यामीन की शिकायत पर सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी समेत 22 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ अनुज चौधरी हाईकोर्ट पहुंचे हैं। सरकार की दलील उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हाईकोर्ट में दलील दी गई कि आलम के शरीर से जो बोर की गोली मिली, वह पुलिस इस्तेमाल नहीं करती है। आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला (Forensic Lab) की जांच से यह स्पष्ट हो गया कि पुलिस पर लगे आरोप निराधार हैं। अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने सुनवाई के दौरान कहा कि सीजेएम ने बीएनएसएस की धारा 175 के अनिवार्य सुरक्षा उपायों की अनदेखी की। इस धारा के तहत किसी लोकसेवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले दो चरणों का पालन आवश्यक है: वरिष्ठ अधिकारी से रिपोर्ट प्राप्त करना। घटना की परिस्थितियों पर लोकसेवक के पक्ष और बयानों पर विचा...
हापुड़ में मोबाइल चोरी के शक में युवक को जंगल में पीटा, पीठ पर ईंटें रखकर की मारपीट, तीन गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

हापुड़ में मोबाइल चोरी के शक में युवक को जंगल में पीटा, पीठ पर ईंटें रखकर की मारपीट, तीन गिरफ्तार

हापुड़ (उत्तर प्रदेश): हापुड़ थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है। आरोपियों ने युवक को जंगल में ले जाकर जबरन मुर्गा बनाकर पीटा, उसकी पीठ पर ईंटें रखीं और गन्ने से मारपीट की। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना का विवरण यह घटना मोदीनगर रोड स्थित जंगल में हुई। तीन युवकों – अमित, बॉबी और विशाल उर्फ शूटर – ने मोबाइल चोरी के शक में युवक को पकड़कर लंबी अवधि तक प्रताड़ित किया। कुछ राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार, सख्त कार्रवाई का...
हापुड़ में पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमला, गोली फंसने से बची जान
State, Uttar Pradesh

हापुड़ में पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमला, गोली फंसने से बची जान

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मदन चौहान पर सोमवार रात फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। घटना में बड़ी राहत यह रही कि हमलावर की पिस्टल में गोली फंस जाने से गोली नहीं चल पाई और पूर्व मंत्री की जान बच गई। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने जा चुके मदन चौहान इस समय भाजपा में सक्रिय हैं। वे उस समय गांव हिरणपुरा में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे गांव के पास पहुंचे, सफेद रंग की फॉर्च्यूनर में सवार तीन-चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। पिस्टल फंसने से बची जानमदन चौहान ने बताया कि एक बदमाश ने दोनों हाथों में पिस्टल पकड़ी और उनकी कार की खिड़की के शीशे पर पिस्टल सटाकर फायर किया, लेकिन गोली पिस्टल में फंस गई। उनकी सुरक्षा में मौजूद गनर ने तुरंत बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे गाड़ी से फरार हो गए। पहले भी हो ...
गाजियाबाद में नहीं बिक रहे छोटे फ्लैट, GDA ने लाई नई योजना – बड़े फ्लैट बनाकर बिक्री को मिलेगा नया जीवन
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में नहीं बिक रहे छोटे फ्लैट, GDA ने लाई नई योजना – बड़े फ्लैट बनाकर बिक्री को मिलेगा नया जीवन

गाजियाबाद: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने न बिक रहे छोटे फ्लैट्स को बेचने के लिए बड़ा और व्यावहारिक कदम उठाया है। अब प्राधिकरण छोटे फ्लैट्स को मर्ज कर बड़े फ्लैट बनाएगा और उनकी बिक्री में मदद करने वाले प्राइवेट एजेंट्स को 1% कमीशन देगा। बाजार की मांग के अनुरूप बड़ा बदलावGDA का मानना है कि बाजार में बड़े और सुविधाजनक फ्लैट्स की मांग अधिक है, जबकि छोटे फ्लैट लंबे समय से बिक नहीं पा रहे। इस योजना के तहत दो छोटे फ्लैट्स की दीवार हटाकर उन्हें एक बड़े फ्लैट में बदला जाएगा। इससे बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। एजेंट को मिलेगा 1% कमीशनयदि कोई अधिकृत एजेंट या एजेंसी GDA के फ्लैट बेचने में मदद करती है, तो उसे कुल बिक्री मूल्य का 1 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। यह कदम निजी बिल्डर्स की बिक्री रणनीति के अनुरूप लिया गया है। 1600 से अधिक फ्लैट्स खालीजीडीए की विभिन्न आवासीय परियोजनाओं – मधुबन, बापूधाम, इ...
मथुरा में सनसनीखेज मामला: पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों की कमरे में मिली लाश, पास पड़े दूध के गिलास ने बढ़ाई जांच की सस्पेंस
State, Uttar Pradesh

मथुरा में सनसनीखेज मामला: पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों की कमरे में मिली लाश, पास पड़े दूध के गिलास ने बढ़ाई जांच की सस्पेंस

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के खप्परपुर गांव में मंगलवार सुबह एक भयावह घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एक ही परिवार के पांच सदस्यों – पति, पत्नी और तीन छोटे बच्चों – की लाश उनके घर के कमरे में पाई गई। यह देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी। महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में हुई इस घटना की सूचना पाते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह काफी समय तक परिवार के सदस्य कमरे से बाहर नहीं आए। पड़ोसियों की जिज्ञासा बढ़ी और उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का नजारा देखकर उनकी सांसें थम सी गईं। कमरे के भीतर शवों के पास दूध के गिलास पड़े मिले, जिससे प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि मौत का कारण जहरीला पदार्थ हो सकता है, जिसे शायद दूध में मिलाकर दिया गया। पुलिस ने कहा कि फिलहाल सुसाइड और मर्डर दोनों ह...
आगरा में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा हटाने पर बवाल, समाज ने साफ-सफाई बंद करने की दी चेतावनी
State, Uttar Pradesh

आगरा में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा हटाने पर बवाल, समाज ने साफ-सफाई बंद करने की दी चेतावनी

आगरा (उत्तर प्रदेश): आंबेडकर चौक पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित करने और फिर प्रशासन द्वारा उसे हटवाने को लेकर विवाद और तनाव फैल गया है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है और प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि प्रतिमा दोबारा स्थापित नहीं की गई, तो पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप कर दी जाएगी। मामला फतेहाबाद कस्बे का है। आंबेडकर चौक के पीछे स्थित पुराने कुएं की जमीन को जमुना गली निवासी रजत पालीवाल अपनी पैतृक जमीन बता रहे हैं। सोमवार सुबह वाल्मीकि समाज के लोगों ने चबूतरा बना कर दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित कर दी। वहीं, पालीवाल परिवार ने इस जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाने के लिए ईंट और बालू मंगवाई थी। पुलिस ने हटाई प्रतिमा:प्रतिमा लगाने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और नायब तहसी...