गाजियाबाद में 11 हजार वाहन मालिक रडार पर, परिवहन विभाग ने दी 15 दिन की अंतिम चेतावनी
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में परिवहन विभाग ने रोड टैक्स न जमा करने वाले कमर्शल वाहन मालिकों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। विभाग ने पिछले पांच साल या उससे अधिक समय से एक भी रुपया टैक्स नहीं जमा करने वाले 11 हजार से अधिक वाहन मालिकों को चिन्हित किया है। इस चूक के कारण सरकार को लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व नुकसान हुआ है।
एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सभी डिफॉल्टर वाहन मालिकों के पास बकाया टैक्स जमा करने के लिए सिर्फ 15 दिन का अंतिम अवसर है। यदि तय समय में टैक्स जमा नहीं किया गया, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन विभाग ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के बाद बकाया राशि के लिए रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी किया जाएगा। यह RC सीधे जिलाधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा और इसके बाद वसूली की प्रक्रिया शुरू होगी। कार्रवाई...










