आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दिल्ली से बिहार जा रही बस पलटी, 3 की मौत, 20 यात्री घायल
कानपुर, मंगलवार तड़के: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक वॉल्वो बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में माइल 216 के पास हुई। हादसे की आवाज सुनते ही एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।
इस दर्दनाक हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग सीटों के मलबे और टूटे कांच के बीच फंस गए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस व यूपीडा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पहले पास के सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
धुंध बनी हादसे की वजह?प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि बस चालक ने अचानक वाहन पर नियंत्रण ...










