दिल्ली-जयपुर सफर होगा और आसान: अलवर–बहरोड़ फोरलेन हाईवे के लिए 516 करोड़ की DPR तैयारनई परियोजना से 60 किमी की दूरी अब सिर्फ 45 मिनट में तय होगी
अलवर: राजस्थान के अलवर जिले के लिए खुशखबरी है। अलवर से बहरोड़ को जोड़ने वाली व्यस्त सड़क को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड (RSDC) ने 516 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर सरकार को भेज दी है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि परियोजना नए वर्ष में जमीन पर उतर जाएगी।
दो लेन सड़क पर बढ़ रहा था खतरा, हादसों में वृद्धि
अलवर–बहरोड़ मार्ग पर वाहनों का दबाव तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में यह सड़क दो लेन की है और बीच में डिवाइडर न होने के कारण दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही थी। जर्जर सड़क और बढ़ते ट्रैफिक के चलते 60 किलोमीटर की दूरी तय करने में दो घंटे तक का समय लग जाता था।स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि इस मार्ग को फोरलेन बनाया जाए।
प्रदेश सरकार ने इस मांग को स्वीकार...










