जयपुर/एनबीटी। प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शुक्रवार को हरियाणा निवासी शिप्रा शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध गए। जयपुर के दिल्ली रोड स्थित होटल ताज आमेर में हो रहा यह भव्य समारोह पूरी तरह वीआईपी आयोजन में बदल गया है। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और कई नामी-गिरामी हस्तियाँ विवाह में शामिल होने जयपुर पहुंच चुकी हैं।
पहला वीडियो आया सामने, दुल्हन शिप्रा की एंट्री वायरल
विवाह से एक दिन पहले गुरुवार को मेहंदी और हल्दी की रस्में सम्पन्न हुईं, जिनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।
आज विवाह समारोह का पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन शिप्रा शादी के जोड़े में सजी-धजी मंच पर चढ़ती दिख रही हैं।
वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।
तिरुपति बालाजी की तर्ज पर मंडप की सजावट
विवाह समारोह वैदिक थीम पर आधारित है।
- मंडप को तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर सजाया गया
- सुबह से 101 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण जारी है
- सुबह 11 बजे दुल्हा इंद्रेश उपाध्याय मंडप पर पहुंचे और आशीर्वाद ग्रहण किया
- करीब एक घंटे बाद दुल्हन शिप्रा भी मंडप में आईं
दोपहर ठीक 1 बजे दोनों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर विवाह संस्कार पूरे किए।
वीआईपी मेहमानों का तांता
इस शादी में कई जानी-मानी हस्तियाँ शामिल हुईं।
- बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री
- प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास
- हरिद्वार और वृंदावन से आए वरिष्ठ पंडित
- शाम तक कई संत और साधु भी विवाह में पहुंचने वाले हैं
समारोह में सुबह से ही वीआईपी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
वैदिक रीति से संपन्न हुए सभी संस्कार
विवाह पूरी तरह वैदिक रीति से कराया गया।
मंडप की चौकियों पर इष्ट देवों की स्थापना की गई थी और विशेषज्ञ पंडितों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ विवाह संस्कार संपन्न कराए।
ताज आमेर में सजा वैदिक वैवाहिक उत्सव: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा परिणय सूत्र में बंधे, पहला वीडियो वायरल