Monday, February 2

State

हांगकांग सिक्सेज: भारत ने पाकिस्तान को DLS नियम से 2 रनों से हराया, रोमांचक जीत
Delhi (National Capital Territory), Sports

हांगकांग सिक्सेज: भारत ने पाकिस्तान को DLS नियम से 2 रनों से हराया, रोमांचक जीत

नई दिल्ली: हांगकांग सिक्सेज में टीम इंडिया ने एक बार फिर पाकिस्तान को 2 रनों से हराकर क्रिकेट प्रेमियों का रोमांच बढ़ाया। बारिश से बाधित मैच में DLS नियम के तहत भारत विजेता घोषित हुआ। मैच का संक्षिप्त हाल पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 6 ओवर की पारी में 4 विकेट खोकर 86 रन बनाए, पाकिस्तान के लिए 87 रनों का टारगेट रखा। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन उनका पहला विकेट दूसरे ओवर में गिर गया। तीसरे ओवर के बाद तेज बारिश के कारण मैच रोका गया और DLS नियम के तहत टीम इंडिया विजेता घोषित हुई। स्टार खिलाड़ी भारत की ओर से रॉबिन उथप्पा ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। टीम इंडिया अब 8 नवंबर को कुवैत के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगी।...
हरियाणा में फर्जी वोटर कार्ड का दावा हवा में उड़ा, महिला ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
Punjab & Hariyana

हरियाणा में फर्जी वोटर कार्ड का दावा हवा में उड़ा, महिला ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया था कि लगभग 25 लाख फर्जी वोट डाले गए। उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वोटर आईडी कार्ड भी दिखाया, जिसमें ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर लगी थी। अब वह महिला सामने आई है। उनका नाम पिंकी जुगिंदर कौशिश है। पिंकी ने स्पष्ट किया कि उनका नाम और पता पूरी तरह सही है और उन्होंने 2024 के चुनाव में खुद मतदान किया था। पिंकी ने बताया कि उनके वोटर कार्ड पर पहली बार फ़ोटो गलत छप गई थी, जिस पर उनके गांव की एक महिला की तस्वीर लगी थी। उन्होंने इसे सही करवाने का अनुरोध किया था, लेकिन सुधार अभी तक पूरी तरह से नहीं हुआ। महिला ने आरोपों से किया इनकार पिंकी ने कहा, "मैंने खुद वोट डाला और वोट चोरी जैसी कोई बात नहीं हुई। यह गलती बीएलओ या चुनाव कार्यालय की ओर से हुई, मेरी नहीं।" पिंकी के देवर ने ...
हरियाणा: बीकॉम फाइनल ईयर में फेल छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
Punjab & Hariyana

हरियाणा: बीकॉम फाइनल ईयर में फेल छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला जिले के सुल्तानपुर गांव में बीकॉम फाइनल ईयर में फेल होने से मानसिक रूप से परेशान एक छात्र ने फंदा लगाकर जीवन खत्म कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही चंडीमंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मृतक छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि नीतेश मानसिक रूप से अवसाद में था और परीक्षा में असफलता से परेशान था। परीक्षा में असफलता के बाद टूट गया छात्र मृतक छात्र 21 वर्षीय नीतेश सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज, पंचकूला में बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र था। बताया जा रहा है कि नीतेश पिछले साल एक पेपर में फेल हो गया था। उसने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया और दोबारा परीक्षा दी, लेकिन वह पास नहीं हो सका। लगातार असफलता और मानसिक दबाव के कारण...
चौटाला परिवार में फिर घमासान: कर्ण चौटाला को जेजेपी ने भेजा लीगल नोटिस
Punjab & Hariyana

चौटाला परिवार में फिर घमासान: कर्ण चौटाला को जेजेपी ने भेजा लीगल नोटिस

संदीप सैनी, हिसार: चौटाला परिवार में एक बार फिर विवाद भड़क गया है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला के बड़े बेटे कर्ण चौटाला के हालिया बयान के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। सिरसा जिला परिषद के चेयरमैन की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि कर्ण चौटाला ने 1990 के महम कांड को लेकर झूठे आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का नाम FIR में होने का दावा किया। जेजेपी का कहना है कि यह आरोप निराधार हैं और इससे पार्टी तथा प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। नोटिस में दी गई चेतावनी नोटिस में कर्ण को निर्देश दिया गया है कि वे सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म से उस इंटरव्यू क्लिप को हटाएं और 15 दिनों के भीतर माफी मांगें। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एडवोकेट मंदीप कुमार ब...
हिसार में दिल दहला देने वाला हमला: 15 युवकों ने SI रमेश पर ईंट-डंडों से किया हमला, जनवरी में होने वाली थी रिटायरमेंट
Punjab & Hariyana

हिसार में दिल दहला देने वाला हमला: 15 युवकों ने SI रमेश पर ईंट-डंडों से किया हमला, जनवरी में होने वाली थी रिटायरमेंट

हिसार: हरियाणा के हिसार जिले में पुलिस विभाग के लिए एक बड़ा सदमा देने वाली घटना हुई। यहां 15 युवकों ने सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक 57 वर्षीय SI रमेश कुमार एडीजीपी ऑफिस में शिकायत शाखा में 10 साल से तैनात थे। उनकी जनवरी में रिटायरमेंट होने वाली थी। वह ढाणी श्यामलाल गली नंबर-3 में अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार के कई अन्य सदस्य भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। हुड़दंग रोकना पड़ा भारी SI रमेश के भतीजे और चश्मदीद अमित ने बताया कि बीती रात लगभग 10:30 बजे कुछ युवक गली में हुड़दंग और गाली-गलौज कर रहे थे। रमेश ने उन्हें रोकने के लिए घर से बाहर निकले। युवक उस समय तो चल दिए, लेकिन एक घंटे बाद कार और दोपहिया वाहनों पर सवार होकर लौट आए। उन्होंने रमेश क...
‘एक बगिया मां के नाम’ परियोजना में लापरवाही, सीईओ ने 5 इंजीनियर समेत 9 अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
Madhya Pradesh

‘एक बगिया मां के नाम’ परियोजना में लापरवाही, सीईओ ने 5 इंजीनियर समेत 9 अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में मनरेगा के अंतर्गत संचालित ‘एक बगिया मां के नाम’ परियोजना में लापरवाही सामने आने पर जिला पंचायत के सीईओ शैलेन्द्र सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। सीईओ ने 5 इंजीनियरों और 9 अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। नोटिस जारी होते ही जिले में हड़कंप मच गया। सीईओ शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सतना जिला राज्य स्तरीय रैंकिंग में 39 जिलों में पिछड़ गया है और वर्तमान में प्रदेश स्तर पर 40वें स्थान पर है। उन्होंने इसे अत्यंत निराशाजनक और अस्वीकार्य बताया। लापरवाही के कारण प्रोजेक्ट की प्रगति धीमी हुई और शासन की गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। नोटिस प्राप्त अधिकारी और कर्मचारी: आरईएस इंजीनियर्स: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर लाजरूस केरकेट्टा, असिस्टेंट इंजीनियर परितोष सिंह, राजेश पांडेय (सहायक यंत्री), आरबी गौतम (सहायक यंत्री)...
जज के खिलाफ ही आदेश, मंत्री पर FIR… सात महीने में कड़क फैसलों से जस्टिस श्रीधरन ने छोड़ी छाप, विदाई पर हुए भावुक
Madhya Pradesh, Politics

जज के खिलाफ ही आदेश, मंत्री पर FIR… सात महीने में कड़क फैसलों से जस्टिस श्रीधरन ने छोड़ी छाप, विदाई पर हुए भावुक

जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के प्रशासनिक जस्टिस अतुल श्रीधरन का ट्रांसफर अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में हो गया है। गुरुवार को हाईकोर्ट के कोर्ट रूम नंबर एक में चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की उपस्थिति में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जस्टिस श्रीधरन भावुक नजर आए और अपने सात महीने के कार्यकाल में दिए गए अहम फैसलों की याद दिलाते हुए क्षेत्रवासियों और न्यायिक समाज को प्रेरित किया। जस्टिस श्रीधरन मार्च 2025 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट आए थे और केवल सात माह में ही उन्होंने कई कड़क और संवेदनशील फैसले दिए। इनमें प्रमुख हैं: मंत्री विजय शाह के खिलाफ 24 घंटे में FIR दर्ज करने का आदेश। दमोह में OBC वर्ग के युवक से पैर धुलवा कर पानी पीने पर मजबूर करने वालों पर NSA की कार्रवाई। ग्वालियर हाईकोर्ट के जज द्वारा जिला न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश पर टिप्पणी के मामले को सर्वोच्च न्यायालय में...
यूपी में घर का नक्शा पास करने के लिए अब आधार वैरिफिकेशन अनिवार्य, नया मॉड्यूल लाया जाएगा
Uttar Pradesh

यूपी में घर का नक्शा पास करने के लिए अब आधार वैरिफिकेशन अनिवार्य, नया मॉड्यूल लाया जाएगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विकास प्राधिकरणों में अब घर का नक्शा पास कराने की प्रक्रिया और अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बन जाएगी। इसके लिए आधार वैरिफिकेशन को अनिवार्य किया जा रहा है। आवास विभाग को इस व्यवस्था को लागू करने के लिए यूआईडीएआई से मंजूरी मिल गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि इसे इसी महीने लागू कर दिया जाएगा। आवास विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में मानचित्र अनुमोदन के इस नए मॉड्यूल पर चर्चा हुई। नई व्यवस्था लागू होने के बाद नक्शा पास कराने में फर्जीवाड़ा नहीं किया जा सकेगा। विभाग के सूत्रों के अनुसार, मेरठ में पहले ऐसे मामले सामने आए थे, जिसमें आर्किटेक्ट्स के प्रमाणपत्र की फोटो के जरिए नक्शा पास करवा लिया गया था। यूपी के 29 विकास प्राधिकरणों में नकली दस्तावेज़ों के जरिए नक्शा पास कराने की शिकायतें आती रही हैं। अब नए सिस्टम में मानचित्र अनुमोदन केवल भवन स्वामी और आ...
अशोक गहलोत अंता उपचुनाव में कांग्रेस का प्रचार संभालेंगे, प्रमोद जैन भाया के समर्थन में रोड शो और सभा
Politics, Rajasthan

अशोक गहलोत अंता उपचुनाव में कांग्रेस का प्रचार संभालेंगे, प्रमोद जैन भाया के समर्थन में रोड शो और सभा

बारां/अंता: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद अब राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ा प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अंता में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के समर्थन में रोड शो और सभा करेंगे। कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत को बिहार विधानसभा चुनाव का मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। गहलोत 8 नवंबर को अंता पहुंचेंगे और अगले दिन 9 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी भाया के लिए क्षेत्रवासियों से समर्थन मांगेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया कि अंता का चुनाव कांग्रेस जीत रही है। डोटासरा ने कहा कि अंता की जनता अब भाजपा की सच्चाई जान चुकी है और 2 साल पहले के भ्रम से उबर चुकी है। वहीं, तीन बार के विधायक और गहलोत राज में मंत्री रहे अशोक चांदना ने भी भरोसा जताया कि अंता के कांग्रेस कार्यकर्ता जागरूक हैं और...
तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की पहली महिला डीजीपी, एनकाउंटर वाली छवि से मिली पहचान
Jharkhand

तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की पहली महिला डीजीपी, एनकाउंटर वाली छवि से मिली पहचान

रांची: झारखंड कैडर की 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य की कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद सौंपी गई। इस अहम पद के लिए वरिष्ठ अधिकारियों अनिल पाल्टा (1992 बैच), प्रशांत सिंह (1992 बैच) और एम.एस. भाटिया (1993 बैच) भी दावेदार थे, लेकिन अंततः बाजी तदाशा मिश्रा के नाम रही। 🔹 बोकारो में सख्त अफसर के रूप में बनाई पहचान बोकारो में एसपी के रूप में कार्यकाल के दौरान तदाशा मिश्रा ने अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसकर अपनी सख्त छवि बनाई। उनके नेतृत्व में रंगदारी, हत्या और अपहरण जैसी घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई। उन्होंने कई कुख्यात अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर आधा दर्जन से अधिक अपराधियों का एनकाउंटर किया। 🔹 आनंद सिंह एनकाउंटर से मिली प्रसिद्धि बोकारो एसपी रहते हुए उनकी सबसे चर्चित कार्रवाई आन...