सिंधिया सेना की अद्भुत ताकत: आधुनिक हथियारों से मुगलों और अंग्रेजों को दी मात
ग्वालियर: इतिहास के पन्नों में सिंधिया राजघराने की सेना का नाम हमेशा गर्व के साथ लिया जाता है। 17वीं और 18वीं शताब्दी में सिंधिया परिवार ने अपनी सेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस कर मुगलों को चुनौती दी। उस समय के यूरोपीयन हथियारों से लेकर जर्मनी से मंगवाई गई मशीनगन और लंबी नाल वाली बंदूकें, सभी ने सिंधिया सेना को शत्रुओं के लिए डर का कारण बना दिया।
ग्वालियर स्थित जय विलास पैलेस म्यूजियम में आज भी उन हथियारों को संरक्षित किया गया है। म्यूजियम में आगंतुक न केवल इन हथियारों को देख सकते हैं, बल्कि इनके इस्तेमाल और महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
नवीनतम सैन्य तकनीकों पर जोर
इतिहास के दस्तावेज बताते हैं कि 18वीं शताब्दी के मध्य में श्रीमंत राणे राव सिंधिया के नेतृत्व में सेना का आधुनिकीकरण किया गया। इसके लिए जनरल बेन्नोइट डी ब...









