पत्नी से झगड़े के बाद पांच सालों ने कुल्हाड़ी से काट दिए बुजुर्ग के पैर, इलाज के दौरान मौत
राजकोट। गुजरात के अमरेली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के 35 साल बाद पत्नी से हुए झगड़े ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। पत्नी के पांच भाइयों ने मध्यस्थता के बहाने बुलाकर 60 वर्षीय दिनेश सोलंकी पर बेरहमी से हमला किया, यहां तक कि उनके दोनों पैर कुल्हाड़ी से काट दिए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
35 साल पुराना रिश्ता बना मौत की वजह
अमरेली के गोंदल गांव निवासी दिनेश सोलंकी की शादी करीब 35 वर्ष पहले रतनबेन नामक महिला से हुई थी। दंपती के तीन वयस्क बेटे हैं। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दिनेश घर छोड़कर अलग रहने लगे। परिवार और रिश्तेदारों ने कई बार दोनों के बीच सुलह की कोशिश की, मगर बात नहीं बनी।
पत्नी रतनबेन के मायके पक्ष को यह बात नागवार गुज़री और उन्होंने दिनेश को “सबक सिखाने” की ठान ...




