Sunday, June 28

Delhi (National Capital Territory)

मकर संक्रांति पर DDA लाएगा प्रीमियम हाउसिंग स्कीम, फ्लैट्स के साथ कार और स्कूटर गैराज भी शामिल
Delhi (National Capital Territory), State

मकर संक्रांति पर DDA लाएगा प्रीमियम हाउसिंग स्कीम, फ्लैट्स के साथ कार और स्कूटर गैराज भी शामिल

    नई दिल्ली। मकर संक्रांति के अवसर पर दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने अपनी प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 के रजिस्ट्रेशन की घोषणा कर दी है। इस स्कीम में कुल 582 प्रॉपर्टीज शामिल हैं, जिनमें HIG, MIG, LIG, जनता और EHS फ्लैट्स के साथ कार और स्कूटर के गैराज भी शामिल हैं।   फ्लैट्स और उनकी कीमतें:   HIG फ्लैट्स: जसोला में 15 फ्लैट्स, रिजर्व प्राइस 2.14 करोड़। SFS फ्लैट्स: रोहिणी 5, वसंत कुंज 1, गाजीपुर 4, द्वारका 1; रिजर्व प्राइस 99 लाख से 1.21 करोड़। MIG फ्लैट्स: दिलशाद गार्डन 1, द्वारका 14, ईस्ट ऑफ लोनी रोड 1, जहांगीरपुरी 17, लोकनायकपुरम 160, मादीपुर 1, नंदनगरी 4, रोहिणी 13; रिजर्व प्राइस 53 लाख से 1.45 करोड़। LIG फ्लैट्स: करोल बाग 46, द्वारका 25, मानसरोवर पार्क 1, नंदनगरी 1, नसीरपुर द्वारका 9, पश्चिम विहार 3, रामपुरा 5, रोहिणी 121, शालीमार बाग 2; रिजर्व प्राइस ...
दिल्ली में आज से वर्ल्ड बुक फेयर, पहली बार मिलेगी फ्री एंट्री, बच्चों के लिए खास इंतजाम
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में आज से वर्ल्ड बुक फेयर, पहली बार मिलेगी फ्री एंट्री, बच्चों के लिए खास इंतजाम

  नई दिल्ली: किताबों के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। भारत मंडपम में शनिवार से वर्ल्ड बुक फेयर शुरू हो रहा है और इस साल पहली बार फेयर में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है। बच्चों और युवाओं के लिए भी खास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां और बड़े लेखकों से बातचीत शामिल है।   बच्चों के लिए 'किड्ज़ एक्सप्रेस' मंडप नेशनल बुक ट्रस्ट ने प्रगति मैदान के हॉल नंबर 6 में लगभग 750 वर्ग मीटर क्षेत्र में 'किड्ज़ एक्सप्रेस' मंडप तैयार किया है। इस मंडप में कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों के लिए संगीतमय कहानी सुनाना, कठपुतली बनाना, कला एवं शिल्प की गतिविधियां, मधुबनी और वर्ली आर्ट वर्कशॉप, कार्टून डिजाइन और इमोजी मी कॉर्नर जैसी इंटरैक्टिव गतिविधियां आयोजित होंगी। बच्चों को यहां बड़े लेखकों और कहानीकारों के साथ बातचीत का भी मौका मिलेगा।   स्वतंत्रता ...
दिल्ली में 80 साल के बुजुर्ग और पत्नी को 7 दिन तक रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’ में, 96 लाख रुपये की ठगी का खुलासा
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में 80 साल के बुजुर्ग और पत्नी को 7 दिन तक रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’ में, 96 लाख रुपये की ठगी का खुलासा

  नई दिल्ली: राजधानी में साइबर ठगों ने 80 साल के बुजुर्ग और उनकी पत्नी को 7 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर 96 लाख रुपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया। मामले में स्पेशल सेल की IFSO टीम ने प्राइवेट बैंक के दो अधिकारियों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप कुमार, नमन दीप मलिक, शशिकांत पटनायक, निलेश कुमार और चंदन कुमार शामिल हैं। ये आरोपी हरियाणा के हिसार, उड़ीसा के भुवनेश्वर और दिल्ली के सागरपुर व उत्तम नगर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दो बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से इन अपराधियों ने दिल्ली में बैंक अकाउंट खोला और साइबर फ्रॉड की योजना बनाई।   कैसे हुआ डिजिटल अरेस्ट डीसीपी IFSO विनीत कुमार पांडे ने बताया कि आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति को 7 दिन तक बंधक बनाकर रखा। ठग कभी उन्हें ट्राई का अधिकारी, कभी ...
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी को घेरा: कहा, “मेरी गलतियां अनजाने में हुईं, आपकी जानबूझकर”
Delhi (National Capital Territory), State

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी को घेरा: कहा, “मेरी गलतियां अनजाने में हुईं, आपकी जानबूझकर”

  नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर महिला मुख्यमंत्री को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पहले 11 महीनों में वह काम कर लिया है, जो आप सरकार 11 वर्षों में नहीं कर पाई।   संसद सदन में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरे द्वारा गलती से बोले गए कुछ शब्दों को आप नेताओं ने मुझे निशाना बनाने के लिए हथियार बना लिया है।” उन्होंने आम आदमी पार्टी नेताओं द्वारा सिख गुरुओं के लिए इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा की ओर भी इशारा किया और कहा, “मेरी गलतियां अनजाने में हुई थीं, लेकिन आप जानबूझकर गलतियां कर रहे हैं।”   मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की नेता आतिशी द्वारा सिख गुरुओं के संदर्भ में कथित तौर पर प्रयुक्त ‘आपत्तिजनक शब्दों’ और आप सरकार में हुए भ्रष्टाचार का जिक्र...
तुर्कमान गेट हिंसा: एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाके में हाई अलर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था
Delhi (National Capital Territory), State

तुर्कमान गेट हिंसा: एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाके में हाई अलर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था

  नई दिल्ली: दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी मोहम्मद इमरान (36) को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 12 लोग इस मामले में पुलिस की हिरासत में आ चुके हैं।   घटना तब हुई थी जब नगर निगम की टीम ने फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान करीब 30-35 लोगों के एक समूह ने नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल हुए।   सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर इस हिंसक घटना के बाद इलाके और आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं और महत्वपूर्ण जगहों पर पिकेट लगाकर निगरानी बढ़ा दी है। ड्रोन सर्विलांस और CCTV मॉनिटरिंग के जरिए इलाके पर नजर रखी जा रही है। सीनियर अधिकारी मौ...
साकेत कोर्ट में कर्मचारी की आत्महत्या से हड़कंप, स्टाफ हड़ताल पर, अदालत का कामकाज ठप
Delhi (National Capital Territory), State

साकेत कोर्ट में कर्मचारी की आत्महत्या से हड़कंप, स्टाफ हड़ताल पर, अदालत का कामकाज ठप

  नई दिल्ली: दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक कोर्ट कर्मचारी ने कथित तौर पर काम के अत्यधिक दबाव में आकर बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अहलमद हरीश सिंह मिहार के रूप में हुई है। घटना के बाद कोर्ट कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया और स्टाफ ने हड़ताल का ऐलान कर दिया, जिससे साकेत कोर्ट का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।   साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव धीर सिंह कसाना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। घटना के बाद अदालत परिसर में बड़ी संख्या में कर्मचारी और वकील एकत्रित हो गए। कर्मचारियों का कहना है कि यह आत्महत्या किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की विफलता और प्रशासनिक उत्पीड़न का नतीजा है।   स्टाफ एसोसिएशन का आरोप: सिस्टम ने बढ़ाया मानसिक दबाव कोर्ट स्टा...
Delhi (National Capital Territory), State

‘दादी’ निकली हथियारों की सौदागर, दिल्ली पुलिस ने चार पिस्टल और सात मैगजीन के साथ किया गिरफ्तार

  नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामबीरी को अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला मध्य प्रदेश से दिल्ली तक ई-रिक्शा में पिठ्ठू बैग में हथियार लेकर आ रही थी। उसके बैग से चार सेमी-ऑटोमैटिक देसी पिस्टल और तीन अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुई हैं।   पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्पेशल सेल की नॉर्दन रेंज टीम को 5 जनवरी की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि मेरठ के हस्तिनापुर की रहने वाली रामबीरी अवैध हथियारों की खेप लेकर दिल्ली आने वाली है। पुलिस ने मौके पर सादे कपड़ों में टीम भेजकर घेराबंदी की।   सुबह लगभग 10:30 बजे शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन की तरफ से ई-रिक्शा आता दिखाई दिया। महिला पीले रंग का सूट और ग्रे पजामा पहने हुई थी और कंधे पर ग्रे पिठ्ठू बैग टांगा था। पुलिस ने जैसे ही घेराबंदी की, महिला भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन कॉन्स्टे...
तुर्कमान गेट हिंसा: अब तक 12 गिरफ्तार, जुमे की नमाज को लेकर इलाके में तैनात भारी सुरक्षा बल
Delhi (National Capital Territory), State

तुर्कमान गेट हिंसा: अब तक 12 गिरफ्तार, जुमे की नमाज को लेकर इलाके में तैनात भारी सुरक्षा बल

  नई दिल्ली: तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी मोहम्मद इमरान उर्फ राजू (36) को गिरफ्तार किया है। इमरान चांदनी महल के गंज मीर खान का रहने वाला है। इसके साथ ही अब तक कुल 12 लोग पुलिस पर पथराव के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं।   पुलिस ने बताया कि दो दिन में 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ, एएटीएस और अन्य टीमें भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिन-रात प्रयास कर रही हैं।   हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों को भड़काने वाले कुछ यू-ट्यूबर अभी भी फरार हैं। पुलिस उनके ठिकानों का पता लगाने में लगी हुई है। इस मामले में सलमान नामक यू-ट्यूबर खुद को निर्दोष बता रहा है और दावा कर रहा है कि वह शांति का संदेश देने गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसकी भूम...
दिल्ली में बनेगा 20 किमी लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर, जाम पर लगेगा ‘ब्रेक’!
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में बनेगा 20 किमी लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर, जाम पर लगेगा ‘ब्रेक’!

  नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों के कारण होने वाले जाम को खत्म करने के लिए एक नया प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत साउथ-वेस्ट दिल्ली में 56 प्रतिशत गाड़ियों की एंट्री होती है, जिसके कारण यहाँ जाम की समस्या काफी बढ़ी हुई है। इसे ध्यान में रखते हुए, सरकार ने 100 फुटा रोड पर करीब 2.5 किमी लंबा फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव किया है।   इसके साथ ही, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के जाम को हल करने के लिए मुनक नहर से इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन तक 20 किमी लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने का भी प्लान है।   दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में केंद्र सरकार ने एक सर्वे कराया था, जिसमें यह जानकारी सामने आई कि दिल्ली में किस हिस्से से कितनी गाड़ियाँ प्रवेश करती हैं और इनका ट्रैफिक पर कितना असर पड़ता है। इस सर्वे के मुताबिक, साउथ-वेस्ट दिल्ली से सबसे अधिक 56 प...
“दंगों के दौरान मेरा बेटा दिल्ली में था ही नहीं” उमर खालिद के पिता ने तोड़ी चुप्पी, SC के फैसले पर जताई निराशा
Delhi (National Capital Territory), State

“दंगों के दौरान मेरा बेटा दिल्ली में था ही नहीं” उमर खालिद के पिता ने तोड़ी चुप्पी, SC के फैसले पर जताई निराशा

    दिल्ली दंगा केस में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत से इनकार कर दिया गया, जबकि मामले के पांच अन्य आरोपियों को जमानत मिल गई। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि खालिद और इमाम के मामले अन्य आरोपियों से अलग हैं।   उमर खालिद के पिता का बयान: उमर खालिद के पिता सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि उनका बेटा दंगे के समय दिल्ली में मौजूद ही नहीं था। उन्होंने फैसले पर गहरा अन्याय बताया और कहा कि उनके बेटे के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने बताया, "यह फैसला परिवार के लिए भावनात्मक रूप से बहुत भारी है। हमारे बेटे के साथ नाइंसाफी हुई है। हम जानते हैं कि वह निर्दोष है।"   इलियास ने आगे कहा कि उमर खालिद बिना मुकदमे के पिछले पांच साल से जेल में है और अब जमानत के लिए अपील करने में और समय लगेगा।   शरजील इमाम के परिवार की प्रतिक्रिया:...