Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

मकर संक्रांति पर DDA लाएगा प्रीमियम हाउसिंग स्कीम, फ्लैट्स के साथ कार और स्कूटर गैराज भी शामिल

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली। मकर संक्रांति के अवसर पर दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने अपनी प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 के रजिस्ट्रेशन की घोषणा कर दी है। इस स्कीम में कुल 582 प्रॉपर्टीज शामिल हैं, जिनमें HIG, MIG, LIG, जनता और EHS फ्लैट्स के साथ कार और स्कूटर के गैराज भी शामिल हैं।

 

फ्लैट्स और उनकी कीमतें:

 

HIG फ्लैट्स: जसोला में 15 फ्लैट्स, रिजर्व प्राइस 2.14 करोड़।

SFS फ्लैट्स: रोहिणी 5, वसंत कुंज 1, गाजीपुर 4, द्वारका 1; रिजर्व प्राइस 99 लाख से 1.21 करोड़।

MIG फ्लैट्स: दिलशाद गार्डन 1, द्वारका 14, ईस्ट ऑफ लोनी रोड 1, जहांगीरपुरी 17, लोकनायकपुरम 160, मादीपुर 1, नंदनगरी 4, रोहिणी 13; रिजर्व प्राइस 53 लाख से 1.45 करोड़।

LIG फ्लैट्स: करोल बाग 46, द्वारका 25, मानसरोवर पार्क 1, नंदनगरी 1, नसीरपुर द्वारका 9, पश्चिम विहार 3, रामपुरा 5, रोहिणी 121, शालीमार बाग 2; रिजर्व प्राइस 20 लाख से 1.23 करोड़।

जनता फ्लैट्स: शाहपुर जट 1; रिजर्व प्राइस 18 लाख।

EHS फ्लैट्स: द्वारका 65, अशोक नगर 1, कोंडली 1, नसीरपुर द्वारका 14; रिजर्व प्राइस 26 लाख से SS लाख।

 

गैराज:

 

कार गैराज: 3 लाख से 42 लाख

स्कूटर गैराज: 1 लाख

 

अर्नेस्ट मनी:

 

LIG, EHS, जनता: 4 लाख

MIG, SFS: 10 लाख

HIG: 15 लाख

कार गैराज: 4 लाख

स्कूटर गैराज: 1 लाख

 

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:

रजिस्ट्रेशन और अर्नेस्ट मनी जमा करने की प्रक्रिया 14 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगी और 13 फरवरी तक चलेगी। फाइनल सबमिशन 16 फरवरी तक किया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन फीस 2,500 रुपये होगी, जो नॉन-रिफंडेबल है। ई-ऑक्शन का शेड्यूल 19 फरवरी को जारी होगा। डेमो 20 से 22 फरवरी तक और ऑक्शन 23 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

 

DDA की इस स्कीम के जरिए दिल्ली में प्रीमियम फ्लैट्स के साथ ही सुविधाजनक पार्किंग और गैराज की सुविधा भी खरीदारों को मिलेगी।

 

Leave a Reply