हार्दिक पंड्या को धोया, 18 बॉल में फिफ्टी: T20 में साउथ अफ्रीका की खाल उधेड़ देंगे अभिषेक शर्मा
नई दिल्ली/हैदराबाद: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में पंजाब की कप्तानी कर रहे युवा ओपनर अभिषेक शर्मा अपनी जबरदस्त फॉर्म से सबको चौंका रहे हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बड़ौदा के खिलाफ खेले गए मैच में अभिषेक ने अपने बल्ले से धुआंधार खेल दिखाया।
18 गेंद में फिफ्टी, हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी ध्वस्त
टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला करने वाले अभिषेक शर्मा ने महज 18 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी। इस दौरान उन्होंने बड़ौदा के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी पूरी तरह निशाने पर लिया। पंड्या की चार गेंदों पर (एक वाइड भी शामिल) अभिषेक ने एक चौका और एक छक्का लगाकर 12 रन जुटाए। कुल मिलाकर अभिषेक ने 19 गेंद में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी में 263.16 रहा।
इंजरी से लौटे हार्दिक पंड्या फेल
टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को एश...










