टी20 विश्व कप 2026: आज होगा भारतीय टीम का ऐलान, आईसीसी नियम बताते हैं कितने समय तक संभव हैं बदलाव
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। BCCI आज, 20 दिसंबर 2025 को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान करेगा। यह विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा और भारतीय टीम को अपने खिताब का डिफेंड करने का सुनहरा मौका मिलेगा।
इस बार की टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। हालांकि, आज घोषित होने वाली टीम को प्रारंभिक स्क्वाड माना जाएगा, क्योंकि ICC के नियमों के अनुसार चयन समिति को बाद में बदलाव करने की सुविधा भी है।
आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?आईसीसी के नियमों के अनुसार, किसी भी बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत से कम से कम एक महीना पहले सभी टीमों को अपने अंतिम 15 सदस्यीय स्क्वाड की सूची जमा करनी होती है। टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने वाला है, इसलिए जनवरी की शुरुआत तक प्रारंभिक टीम जमा करना अनिवार्य है। BCCI आज अपने...










