तारापुर विधानसभा चुनाव 2025 लाइव: दो राउंड की काउंटिंग पूरी, सम्राट चौधरी बनाए बढ़त
मुंगेर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का आज ऐलान हो रहा है। बिहार की सभी 243 सीटों के परिणाम शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट इस बार विशेष रूप से राजनीतिक नजरों में है। इस सीट से भाजपा के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चुनावी मैदान में उतरे हैं।
दो राउंड की काउंटिंग में स्थिति
पहले राउंड में सम्राट चौधरी को 4,529 वोट मिले, जबकि राजद के अरुण कुमार को 2,749 वोट। इस तरह चौधरी को 1,780 वोट की बढ़त मिली।
दूसरे राउंड में सम्राट चौधरी की बढ़त और मजबूत हुई। उन्हें कुल 8,647 वोट मिले, जबकि अरुण कुमार 5,957 वोटों पर रुक गए। इस तरह चौधरी ने 2,690 वोटों की बढ़त बना ली है।
जन सुराज पार्टी के संतोष सिंह तीसरे स्थान पर हैं, उन्हें अब तक केवल 178 वोट मिले।
सीट की राजनीतिक पृष्ठभूमि
तारापुर सीट सम्राट चौधरी के परिवार के लिए विशेष महत्व रखती है।
इस सी...









