बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी: शेखावाटी का लाल, दरभंगा की राजनीति में कद्दावर
खुशेंद्र तिवारी, सीकर।बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के बनने से राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है। दरभंगा सीट से लगातार छह बार विधायक रहे सरावगी ने छात्र राजनीति से अपनी पारी शुरू की थी। मूल रूप से वे राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले हैं।
राजस्थान में जश्न का माहौल:संजय सरावगी के बिहार भाजपा अध्यक्ष बनने की खबर आते ही लक्ष्मणगढ़ और सीकर जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े। यह खुशी उनके राजनीतिक सफर और शेखावाटी के लाल के बिहार में काबिज होने की सफलता का प्रतीक है।
लक्ष्मणगढ़ का लाल, बिहार का मजबूत चेहरा:शेखावाटी के लक्ष्मणगढ़ में वैश्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले संजय सरावगी अब बिहार भाजपा के सबसे बड़े संगठनात्मक पद पर हैं। वर्तमान में वे दरभंगा सदर विधानसभा सीट से लगातार छठी बार विधायक चुने गए हैं। ह...









