Tuesday, April 7

Natioanal

314 किमी दूर से पाकिस्तानी विमान मार गिराया, रूसी विशेषज्ञ ने भारतीय एयरफोर्स की कार्रवाई को बताया रिकॉर्ड ब्रेकिंग
Natioanal

314 किमी दूर से पाकिस्तानी विमान मार गिराया, रूसी विशेषज्ञ ने भारतीय एयरफोर्स की कार्रवाई को बताया रिकॉर्ड ब्रेकिंग

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) ने S-400 ‘ट्रायम्फ’ सिस्टम से पाकिस्तान के AWACS विमान को 314 किलोमीटर दूर से मार गिराने का दावा किया है। मॉस्को स्थित सुरक्षा विशेषज्ञ अलेक्सी मिखाइलोव पेट्रेंको ने इस कार्रवाई को तकनीकी रूप से सटीक और विश्वसनीय बताया है। पेट्रेंको ने कहा कि S-400 ‘ट्रायम्फ’ की यह क्षमता रूस-यूक्रेन युद्ध में पहले भी देखी जा चुकी है। उन्होंने भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह द्वारा साझा किए गए 9–10 मई 2025 की रात के ऑपरेशन का विवरण का हवाला देते हुए बताया कि 314 किलोमीटर की दूरी पर इंटरसेप्शन कोई अपवाद नहीं, बल्कि S-400 की मानक क्षमता है। ऑपरेशन का विवरण:एयर चीफ मार्शल सिंह के अनुसार, पंजाब में तैनात IAF की S-400 यूनिट ने 40N6E मिसाइल का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के साब 2000 ‘एराइ’ AWACS विमान को 314 किमी की दूरी से निशाना बनाया...
भारत को धमकी, विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया
Natioanal

भारत को धमकी, विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान और धमकी के बाद विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के हाई कमिश्नर एम. रियाज हमीदुल्लाह को तलब किया। मंत्रालय ने इस कदम के जरिए ढाका में भारतीय उच्चायुक्त की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और औपचारिक कूटनीतिक विरोध दर्ज कराया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह समन नेशनल सिटीजन पार्टी के नेता हसनत अब्दुल्ला द्वारा पूर्वोत्तर भारत को भारत से अलग करने की धमकी देने और भारत-विरोधी ताकतों को शरण देने के बयान के बाद दिया गया। सोमवार को ढाका सेंट्रल के शहीद मीनार पर आयोजित रैली में अब्दुल्ला ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा को भारत से अलग करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, “हम अलगाववादियों और भारत-विरोधी ताकतों को पनाह देंगे और ‘सेवन सिस्टर्स’ को भारत से अलग करेंगे।” भारत का कड़ा रुख:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अब्दुल्ला के बया...
हाथ जोड़कर, विनम्रता से… पीएम मोदी के भाषण पर इथियोपिया की संसद गूँज उठी तालियों से
Natioanal, Politics

हाथ जोड़कर, विनम्रता से… पीएम मोदी के भाषण पर इथियोपिया की संसद गूँज उठी तालियों से

नई दिल्ली: इथियोपिया की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान सांसदों ने लंबे समय तक तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। पीएम मोदी को यहां ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित भी किया गया, जिसे उन्होंने भारत के लोगों की ओर से हाथ जोड़कर और विनम्रता से स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में भारत और इथियोपिया के सदियों पुराने संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लगभग 2000 साल पहले हमारे पूर्वज समुद्र पार व्यापारी मसालों और सोने के साथ यात्रा करते थे। लेकिन वे केवल सामान का ही व्यापार नहीं करते थे, बल्कि विचारों और जीवन शैली का भी आदान-प्रदान करते थे। अदीस और धोलेरा जैसे बंदरगाह केवल व्यापार केंद्र नहीं, बल्कि सभ्यताओं के बीच पुल का काम करते थे। पीएम मोदी ने 941 ईस्वी में भारतीय सैनिकों द्वारा इथियोपिया की आजादी के लिए किए गए योगदान का भी स्मरण किया और क...
नेशनल हेराल्ड केस पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच सियासी वार: गौरव भाटिया ने फर्जी गांधी परिवार कहा
Natioanal

नेशनल हेराल्ड केस पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच सियासी वार: गौरव भाटिया ने फर्जी गांधी परिवार कहा

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग की, तो बीजेपी ने भी जोरदार पलटवार किया। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, “सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस मामले में आरोपी हैं और जमानत पर बाहर हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि सबसे भ्रष्ट परिवार यही फर्जी गांधी परिवार है। यह ‘बेल-गाड़ी’ है।” भाटिया का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं को राहत दी है और अब मोदी और शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए। खरगे का आरोप:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह मामला राजनीतिक प्रतिशोध के तहत दर्ज किया गया और इसका उद्देश्य गांधी परिवार को परेशान करना...
नेशनल हेराल्ड केस पर दिल्ली कोर्ट का फैसला: कांग्रेस का मोदी-शाह को इस्तीफा मांगने का हल्ला
Natioanal

नेशनल हेराल्ड केस पर दिल्ली कोर्ट का फैसला: कांग्रेस का मोदी-शाह को इस्तीफा मांगने का हल्ला

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस सांसद सोनिया और राहुल गांधी को दिल्ली की अदालत से राहत मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “इस फैसले के बाद मोदी और शाह को इस्तीफा देना चाहिए। यह उनके चेहरे पर तमाचा है। उन्हें इस्तीफा देकर यह दिखाना चाहिए कि वे लोगों को इस तरह परेशान नहीं करेंगे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद और सड़क दोनों जगहों पर सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी और उन्हें सबक सिखाएगी। कांग्रेस नेताओं केसी वेणुगोपाल, अभिषेक मनु सिंघवी, जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार की ‘बदले की राजनीति’ को उजागर करेग...
ऑपरेशन सिंदूर में भारत की “पहली दिन की हार”, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर पाकिस्तान गदगद
Natioanal

ऑपरेशन सिंदूर में भारत की “पहली दिन की हार”, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर पाकिस्तान गदगद

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण के हालिया बयान ने भारत और पाकिस्तान दोनों में तहलका मचा दिया है। चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि भारत ने युद्ध की शुरुआत के पहले ही दिन ही हार मान ली थी। उनका यह बयान पाकिस्तान में खूब शेयर किया जा रहा है और पाक मीडिया इसे बड़े हर्ष के साथ पेश कर रहा है। चव्हाण ने कहा कि 7 तारीख को हुई आधे घंटे की हवाई जंग में भारतीय वायु सेना पूरी तरह असफल रही। उनके अनुसार भारतीय विमानों को मार गिराया गया और वायु सेना की पूरी ताकत जमीन पर टिक गई। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बठिंडा, सिरसा या ग्वालियर से कोई विमान उड़ता तो पाकिस्तान उसे आसानी से गिरा सकता था। चव्हाण ने अपने बयान में कहा, “लोग इसे मानें या न मानें, हवाई युद्ध में हम पूरी तरह से हार गए थे।” पाकिस्तानी मीडिया ने इस बयान को तुरंत अपने प्रचार में शा...
सिर्फ बड़ी कंपनियां ही बनायेंगी स्लीपर बसें, सुरक्षा के लिए सरकार ने उठाया कदम
Natioanal

सिर्फ बड़ी कंपनियां ही बनायेंगी स्लीपर बसें, सुरक्षा के लिए सरकार ने उठाया कदम

स्लीपर बसों में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत अब केवल वोल्वो, मर्सिडीज, टाटा, अशोक लेलैंड और आईसर जैसी बड़ी कंपनियां ही स्लीपर बसें बना सकेंगी। लोकल बस बॉडी बिल्डरों या छोटे वेंडरों पर स्लीपर बस बनाने का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में बैठक: सूत्रों के अनुसार हाल ही में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें 2024-25 में स्लीपर बसों में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण किया गया। खासकर 14 से 28 अक्टूबर के बीच हुई पांच बड़ी घटनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। डिमांड-सप्लाई और बजट पर विचार: सरकार अब देश में स्लीपर बसों की डिमांड और सप्लाई का मूल्यांकन कर रही है, ताकि बड़े वेंडरों पर प्रतिबंध लगाने से पहले यह सुनिश्चित किया जा सके ...
ऑपरेशन सिंदूर में हार के बयान पर सियासी बवाल: बीजेपी ने कांग्रेस को सेना का अपमान कहा
Natioanal

ऑपरेशन सिंदूर में हार के बयान पर सियासी बवाल: बीजेपी ने कांग्रेस को सेना का अपमान कहा

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। चव्हाण ने हाल ही में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले ही दिन भारत की हार हो गई थी और भविष्य में युद्ध हवाई और मिसाइल हमलों तक सीमित रहेंगे। इस बयान को लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया है। बीजेपी का हमला: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "सेना का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की पहचान बन गया है। यह सिर्फ पृथ्वीराज चव्हाण का बयान नहीं, बल्कि राहुल गांधी जैसे नेता भी ऐसे बयान दे चुके हैं। कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती, यही उसकी मानसिकता दिखाती है।" केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सशस्त्र बलों के शौर्य का अपमान किसी को करने का अधिकार नहीं है। बीजेपी सांसद ब्रिज लाल ने भी चव्हाण के बयान...
ट्रंप ने भारत को फिर दिया झटका, Quad में आतंकवाद पर दिखाया दोगलापन
Natioanal

ट्रंप ने भारत को फिर दिया झटका, Quad में आतंकवाद पर दिखाया दोगलापन

नई दिल्ली: क्वाड (Quad) समूह की बैठकों में आतंकवाद के खिलाफ अभियान में अमेरिका का दोगलापन उजागर हुआ है। अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा हाल ही में जारी दस्तावेज़ से यह साफ हो गया कि अमेरिका आतंकवाद के मुद्दे पर अपनी कथनी और करनी में अंतर रख रहा है। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इस साल भारत ने पहलगाम में भयावह आतंकवादी हमला झेला, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने बोंडी बीच पर आतंकी हमला देखा। बावजूद इसके, अमेरिकी प्रशासन ने आतंकवाद पर सहयोग की बात छोड़ दी, जबकि अन्य क्षेत्रों जैसे समुद्री सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, उभरती तकनीक और मानवीय सहायता में सहयोग बढ़ाने की बातें की गई। क्वाड बैठक और आतंकवाद 4–5 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में क्वाड काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप (CTWG) की तीसरी बैठक हुई। इसमें सभी सदस्य देशों ने सीमा-पार आतंकवाद की स्पष्ट निंदा की और 10 नवंबर 2025 को लाल क...
दिल्ली-NCR में सांस लेना मुश्किल, धुंए की चादर में लिपटी राजधानी, AQI 300 पार
Natioanal

दिल्ली-NCR में सांस लेना मुश्किल, धुंए की चादर में लिपटी राजधानी, AQI 300 पार

नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB), दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) और यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के आंकड़ों के अनुसार राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 से ऊपर दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। दिल्ली में AQI की स्थिति दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI इस प्रकार रहा: पंजाबी बाग: 336 आरके पुरम: 341 रोहिणी: 364 शादिपुर: 342 सिरीफोर्ट: 355 सोनिया विहार: 344 विवेक विहार: 354 वजीरपुर: 359 पुसा: 365 मुंडका: 369 नोएडा और गाजियाबाद की स्थिति नोएडा: सेक्टर-125 में 328, सेक्टर-1 में 347, सेक्टर-116 में 300, सेक्टर-62 में 281 गाजियाबाद: इंदिरापुरम में 257, लोनी में 328, संजय नगर में 292 मौसम और ...