पूर्व आर्मी चीफ एम.एम. नरवणे पर बयान को लेकर संसद में संग्राम, जानिए कौन हैं जनरल नरवणे
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के कथित बयान को लेकर सोमवार को लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा टकराव देखने को मिला। विवाद की शुरुआत विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उस दावे से हुई, जिसमें उन्होंने एक मैगजीन में प्रकाशित कथित उद्धरण का हवाला देते हुए चीन से जुड़े मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। दावा किया गया कि यह उद्धरण नरवणे की एक अप्रकाशित पुस्तक का हिस्सा है।
राहुल गांधी के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी आपत्ति जताई। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई और अंततः कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। हंगामे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद थे।
कथित किताब पर बढ़ा विवादविवाद जनरल नरवणे की कथित अप्रकाशित संस्मरण को लेकर है। राहुल गांधी ने एक ...










